Bollywood Celebs First Diwali With Kids: दिवाली का त्यौहार इस बार कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल होना वाला है। इस बार उनके घर डबल खुशियां मनाई जाएगी क्योंकि पहली बार अपने बच्चों के साथ ये सेलिब्रिटीज जश्न मनाने वाले हैं। इस साल कई एक्टर्स पेरेंट्स बने हैं। ऐसे में ये उनका अपने बच्चों के साथ पहला दिवाली फेस्टिवल होने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: Simrat Kaur की Salaar में एंट्री कंफर्म! Prabhas की फिल्म में दिखेगा Gadar 2 एक्ट्रेस का जलवा
आलिया और रणबीर
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। हाल ही में राहा का फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेट किया गया है। लेकिन ये राहा (Raha) की पहली दिवाली होने वाली है। ऐसे में न सिर्फ आलिया और रणबीर बल्कि पूरे कपूर खानदान के लिए ये दिवाली खुशियों से भरी होने वाली है। अब इस बार ये कपल इस त्यौहार पर क्या स्पेशल करेगा ये देखना वाकई मज़ेदार होगा।
बिपाशा और करण
बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने शादी के छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। उनकी बेटी देवी (Devi) बसु सिंह ग्रोवर बेहद क्यूट है। कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता है। ऐसे में इस साल उनकी भी देवी के साथ ये पहली दिवाली होने वाली है। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए ये दोनों काफी एक्साइटेड हैं और फैंस इनकी प्यारी से फैमिली फोटो देखना का इंतजार कर रहे हैं।
इशिता और वत्सल
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) ने 19 जुलाई को अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है। अपने पहले बेबी का नाम उन्होंने प्यार से ‘Vaayu’ रखा है। अभी तक रणबीर-आलिया की तरह ही इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने भी अपने बेटे का चेहरा दुनिया के सामने रिवील नहीं किया। बता दें, ये कपल भी अपने बेबी के साथ पहली दिवाली मनाएगा।
स्वरा और फहद
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और फहद अहमद (Fahad Ahmad) ने 23 सितंबर 2023 को नन्ही परी राबिया का इस दुनिया में वेलकम किया है। न्यू मॉम स्वरा ने भी अभी तक अपनी लिटिल प्रिंसेस का फेस रिवील नहीं किया। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी बेटी के साथ काफी बिजी हैं। वो दिवाली पार्टी में भी शामिल नहीं हो रहीं क्योंकि उनकी बेटी को अभी उनकी ज़रूरत है। ऐसे में स्वरा और फहद की ये इस साल अपने बेटी के साथ पहली दिवाली होगी।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines