This Diwali BOX Office Clash: फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव आम बात है. ये कोई नया नहीं है कि एक साथ दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जा रही हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मौके रहे हैं, जब फिल्में आपस में टकराई हैं. ऐसे में अब इस बार की दिवाली 2025 भी धमाकेदार होने वाली है. इस बार रोमांस और हॉरर कमेडी का तड़का लगने वाला है. ऐसे में देखना होगा कि किसका सिक्का चलता है. ऐसे में चलिए बताते हैं वो कौन सी फिल्में हैं, जो दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली हैं.
दरअसल, इस दिवाली 2025 के मौके पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. इसमें एक रोमांटिक तो दूसरी हॉरर कॉमेडी मूवीज है. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. पहली फिल्म आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ है. इसके जरिए आयुष्मान पहली बार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसे 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस मूवी में मलाइका अरोड़ा का भी आइटम नंबर है. फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज़ बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall के विनर बने अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला को हराकर जीती ट्रॉफी!
वहीं. इस दिवाली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी आ रही है, जिसमें सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे हैं. दोनों स्टार्स की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है. इस साल दर्शकों के बीच रोमांटिक फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है. ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों अच्छा खासा रिस्पांस मिला और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. वहीं, ‘सनम तेरी कसम’ को री-रिलीज किया गया तो इस फ्लॉप फिल्म ने भी अच्छी कमाई की. ऐसे में अब हर्षवर्धन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के जरिए थिएटर में नजर आने वाले हैं. वह सोनम बाजवा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. फैंस इनकी जोड़ी को भी देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ऐसे में देखने होगा कि इस दिवाली पर रोमांटिक फिल्म का जादू चल पाता है या नहीं.
यह भी पढ़ें: Rise and Fall के फिनाले में पवन सिंह ने भोजपुरी गानों का लगाया तड़का, धनश्री-आकृति संग लगाए ठुमके
पहले भी दिवाली पर हुए ये बड़े क्लैश
गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर पहले भी कई बड़े यादगार क्लैश हो चुके हैं, जिसमें कभी एक्शन, कभी रोमांस, तो कभी हॉरर फिल्मों का जलवा देखने के लिए मिला. पिछले साल 2024 के मौके पर ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश देखने के लिए मिला था, जिसमें बाजी कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने मारी थी. वहीं, 2022 में ‘थैंक गॉड’ और ‘राम सेतु’, 2017 में सीक्रेट सुपरस्टार वर्सेज गोलमाल अगेन (हिट), 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ वर्सेज ‘शिवाय’ देखने के लिए मिला था. 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बाजी मारी थी. इसके साथ ही 2017 में कॉमेडी फिल्म गोलमाल का जलवा रहा था.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025 पर परिवार के साथ देखें ये 5 भोजपुरी फिल्में, बोल्डनेस से कोसों हैं दूर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines