Divyanka Tripathi on Rejecting Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में फैंस काफी उत्साहित हैं। शो को लेकर अब तक काफी सेलेब्स का नाम सामने आ चुका है जो शो में हिस्सा लेने के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर टीवी की सबसे प्यारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी का भी नाम सामने आया था। ऐसा कहा गया था कि दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। अब इसी खबर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दिव्यांका ने खुद ही इंटरव्यू में बता दिया है कि वो शो का हिस्सा बन रही हैं या फिर नहीं।
दिव्यांका ने एक बार फिर रिजेक्ट किया शो
टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने अब बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने पर बड़ी बात कही है। दरअसल दिव्यांका ने कहा है कि वो शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। दिव्यांंका ने एक बार फिर शो के मेकर्स द्वारा मोटी रकम ऑफर करने के बावजूद शो करने के मना कर दिया है, जिसका उन्होंने कारण भी बताया है।
दरअसल दिव्यांका को पिछले कई सालों से शो का ऑफर आ रहा है, लेकिन वो हर बार बिग बॉस को नाराज कर देती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने वही किया है। उन्होंने एक बार फिर शो करने से मना कर दिया है, जिसका कारण दिव्यांका ने अपने परिवार को बताया है।
इसलिए शो में हिस्सा नहीं लेतीं दिव्यांका
दिव्यांका ने टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका परिवार नहीं चाहता कि वो बिग बॉस में जाएं। उन्होंने कहा है कि शो में जाकर लड़ाई-झगड़े होते हैं ऐसे में मेरा परिवार नहीं चाहता कि मेरे साथ भी वैसा ही कुछ देखने को मिले। दिव्यांका ने कहा कि जो आपके दोस्त या परिवार होता है वो नहीं चाहते कि आप शो में जाएं जहां पर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिससे आपकी रिस्पेक्ट कम हो जाए वो काम भला क्यों ही करना। इसलिए मैं शो का कभी हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।
बिग बॉस 18 के संभावित कंटेस्टेंट्स
आपको बता दें सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अक्टूबर की 6 तारीख से शुरू हो रहा है। अब तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है उनमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा जैसे टीवी सेलेब्स का नाम सामने आया है। इसके अलावा नाम तो बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का भी नाम सामने आ रहा है लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर इन 5 फिल्मों ने काटा बवाल, भारत में रिलीज होते ही होने लगीं ट्रेंड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines