Bigg Boss 18 का ऑफर इसलिए ठुकरा दिया! Divyanka Tripathi ने बताई वजह

Divyanka Tripathi on Rejecting Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के भी हिस्सा लेने की खबर आ रही थीं लेकिन एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया है।

Divyanka Tripathi on Rejecting Bigg Boss 18

Divyanka Tripathi on Rejecting Bigg Boss 18

Divyanka Tripathi on Rejecting Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में फैंस काफी उत्साहित हैं। शो को लेकर अब तक काफी सेलेब्स का नाम सामने आ चुका है जो शो में हिस्सा लेने के लिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर टीवी की सबसे प्यारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी का भी नाम सामने आया था। ऐसा कहा गया था कि दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। अब इसी खबर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दिव्यांका ने खुद ही इंटरव्यू में बता दिया है कि वो शो का हिस्सा बन रही हैं या फिर नहीं।

विज्ञापन

दिव्यांका ने एक बार फिर रिजेक्ट किया शो

टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी ने अब बिग बॉस 18 में  हिस्सा लेने पर बड़ी बात कही है। दरअसल दिव्यांका ने कहा है कि वो शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। दिव्यांंका ने एक बार फिर शो के मेकर्स द्वारा मोटी रकम ऑफर करने के बावजूद शो करने के मना कर दिया है, जिसका उन्होंने कारण भी बताया है।

विज्ञापन

दरअसल दिव्यांका को पिछले कई सालों से शो का ऑफर आ रहा है, लेकिन वो हर बार बिग बॉस को नाराज कर देती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने वही किया है। उन्होंने एक बार फिर शो करने से मना कर दिया है, जिसका कारण दिव्यांका ने अपने परिवार को बताया है।

विज्ञापन

इसलिए शो में हिस्सा नहीं लेतीं दिव्यांका

दिव्यांका ने टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका परिवार नहीं चाहता कि वो बिग बॉस में जाएं। उन्होंने कहा है कि शो में जाकर लड़ाई-झगड़े होते हैं ऐसे में मेरा परिवार नहीं चाहता कि मेरे साथ भी वैसा ही कुछ देखने को मिले। दिव्यांका ने कहा कि जो आपके दोस्त या परिवार होता है वो नहीं चाहते कि आप शो में जाएं जहां पर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिससे आपकी रिस्पेक्ट कम हो जाए वो काम भला क्यों ही करना। इसलिए मैं शो का कभी हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।

बिग बॉस 18 के संभावित कंटेस्टेंट्स

आपको बता दें सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अक्टूबर की 6 तारीख से शुरू हो रहा है। अब तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है उनमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा जैसे टीवी सेलेब्स का नाम सामने आया है। इसके अलावा नाम तो बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का भी नाम सामने आ रहा है लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ