Divyanka Tripathi Challenge Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) इन दिनों अपनी इंजरी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके हाथ में भयंकर चोट आई थी जिसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी तक करवानी पड़ी। वहीं, दो हड्डियों टूटने के बाद अब एक्ट्रेस क्या कर रही हैं वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कुछ देर पहले दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक बड़ा चैलेंज करते हुए नजर आ रही हैं।
विवेक ने दिव्यांका को दिया खास चैलेंज
ये चैलेंज उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके एक्टर पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने दिया है। बता दें, इस चैलेंज का नाम है ‘जूता बैलेंस मोबिलिटी चैलेंज’ (Joota Balance Mobility Challenge)। पहले विवेक ने इसे करके दिखाया और बाद में अपनी पत्नी को इसमें नॉमिनेट करते हुए टैग कर दिया। ऐसे में भले ही दिव्यांका घायल हैं लेकिन उन्होंने इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर साबित कर दिया कि उनकी हिम्मत नहीं टूटी है। उन्होंने अब ये चैलेंज पूरा करते हुए दिखा दिया वो अभी भी किसी से कम नहीं हैं।
चोट के बावजूद एक्ट्रेस ने किया जोरदार स्टंट
अब एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने एक पांव पर दूसरा जूता बैलेंस करते हुए नजर आए रही हैं। दिव्यांका ने एक पांव पर बिना हाथ लगाए अपना जूता बैलेंस कर लिया है साथ ही लेटकर एक पूरा टर्न ले लिया है। इस दौरान उनके हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें थोड़ी सावधानी भी बरतनी पड़ी। लेकिन एक्ट्रेस ने बेहद स्मूथली इस चैलेंज को पूरा कर लिया। वहीं, एक सेकंड के लिए उनका ये वीडियो देख फैंस भी घबरा गए थे। जिस वक्त उनका वजन उनके उस हाथ पर आया जिसकी हड्डियां टूटी हुई हैं वो देखकर फैंस के भी पसीने छूट गए।
यह भी पढ़ें: Bharti Singh सर्जरी से पहले ही हुईं डिस्चार्ज, क्या है ऑपरेशन न हो पाने का कारण?
फैंस फिर हुए दिव्यांका के दीवाने
वहीं, दिव्यांका ने इस सिचुएशन को बड़ी ही आसानी से संभाल लिया और स्माइल के साथ इस चैलेंज को पूरा कर दिया। अब उन्होंने आगे भी इस चैलेंज के लिए कुछ लोगों को नॉमिनेट किया है। वहीं, उनका ये वीडियो देख अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस हौसले की तारीफ करते नहीं थक रहे। सभी उनकी ताकत देख हैरान हैं। लोग उनके बैलेंस की तारीफ भी कर रहे हैं। इस हालत में ये वीडियो बनाकर एक्ट्रेस ने लोगों को मोटीवेट कर दिया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines