Divyanka Tripathi के पति को ये क्या हुआ? Vivek Dahiya की हालत देख चौंके फैंस

Vivek Dahiya Injury: दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में एक्टर का हाल देखकर फैंस परेशान हैं। उन्हें क्या हुआ है? चलिए जानते हैं।

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya File Photo

Vivek Dahiya Injury: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति एक्टर विवेक दहिया के साथ कुछ ऐसा हो गया है, जिसे देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। विवेक दहिया की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। विवेक चोटिल दिख रहे हैं और उन्हें इस हाल में देखकर फैंस भी सोच में पड़ गए कि आखिर विवेक का ये हाल हुआ तो हुआ कैसे?

विज्ञापन

विवेक दहिया हुए चोटिल

आपको बता दें, हाल ही में विवेक और दिव्यांका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान विवेक दहिया के हाथ पर प्लास्टर नजर आया। एक्टर का लेफ्ट हैंड फ्रैक्चर लग रहा है। अब दिव्यांका ने खुद पति की इस हालत की जानकारी फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने पति विवेक दहिया के साथ एयरपोर्ट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विवेक के एक हाथ पर प्लास्टर देखा जा सकते है। हालंकि, टेंशन की बात नहीं है, विवेक एक दम ठीक हैं।

विज्ञापन

विवेक दहिया के हाथ पर दिखा प्लास्टर

वो इन तस्वीरों में न सिर्फ मुस्कुराते हुए, बल्कि मजेदार पोज देते हुए भी दिखाई दिए। विवेक और दिव्यांका इस दौरान मस्ती के मूड में नजर आए। अब इनकी तस्वीरें देखने के बाद विवेक को लेकर फैंस चिंता में नजर आ रहे हैं। लोगों ने एक्टर को गेट वेल सून के मैसेज भेजे हैं और उनकी जल्द रिकवरी की दुआ मांगी है। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी ये हालत कैसे हुई? हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि विवेक को ये चोट कैसे आई है?

विज्ञापन

दिव्यांका के साथ लखनऊ पहुंचे विवेक दहिया

वहीं, एक्ट्रेस ने फैंस को अपडेट दिया है कि वो अपने पति के साथ इस वक्त लखनऊ में हैं। ट्रेवल करते हुए उन्होंने एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। कपल कार में बैठे हुए मस्ती कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर विवेक के चोटिल होने की खबर आग की तरह फैल गई है। फैंस विवेक को प्यार दे रहे हैं और उनकी फिक्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ