Divyanka Tripathi के साथ कैसे हुआ हादसा? Vivek Dahiya ने बताई वजह; दर्द में कराह रहीं एक्ट्रेस

Divyanka Tripathi Health Update: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। हर कोई एक्ट्रेस की चिंता में घबराता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अब इस बात का खुलासा हो गया है कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ये एक्सीडेंट कैसे हुआ और अब उनकी सर्जरी को लेकर क्या अपडेट है।

Divyanka Tripathi Health Update

क्या है Divyanka Tripathi के हॉस्पिटल पहुंचने की वजह? पति ने किया खुलासा

Divyanka Tripathi Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस के साथ हाल ही में एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसके बाद वो दर्द से तड़प रही हैं। एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में खबर आई है कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए उन्हें फौरन एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की टीम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस तक ये जानकारी पहुंचाई है।

विज्ञापन

कैसे हुआ दिव्यांका का एक्सीडेंट?

ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस के साथ ये हादसा कैसे हुआ और उनकी ये हालत कैसी है। दरअसल, बात सर्जरी तक पहुंच गई है जिसकी वजह से फैंस की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में दिव्यांका के चाहने वालों का कंसर्न देखते हुए, अब उनके पति विवेक ने सोशल मीडिया पर उनका हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही विवेक ने ये भी रिवील कर दिया है कि दिव्यांका त्रिपाठी को इतनी चोट कैसे आ गई। विवेक ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi Health Update

कैसे हुआ Divyanka Tripathi का एक्सीडेंट?

पति ने किया खुलासा

एक्टर ने लिखा, ‘दिव्यांका रिकवरी के रास्ते पर हैं। ये दुर्घटना बीती शाम को हुई थी जब वो ऊंचाई से गिर गईं जिसकी वजह से उनके बांह की कलाई की हड्डियां टूट गईं और तुरंत सर्जरी की सलाह दी गई। हम आपके बरसाए गए प्यार और दुआओं की प्रशंसा करते हैं और ये हमारे लिए बेहद मायने रखता है। सभी फैंस और मीडिया वाले दोस्तों का इतने प्यार और कंसर्न के लिए शुक्रिया। चूंकि दिव्यांका दर्द में हैं लेकिन वो जल्द ही इससे ठीक हो जाएंगी। तब तक के लिए हम आपसे उनके और उनके परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखने की गुजारिश करते हैं। ढेर सारा प्यार। – विवेक दहिया।’

विज्ञापन

फैंस से की खास गुजारिश

अब एक्टर का ये पोस्ट देखकर फैंस ये तो जान गए हैं कि एक्ट्रेस का ये हाल ऊंचाई से गिरने की वजह से हुआ है। ऐसे में सर्जरी की खबर सुनकर फैंस एक्ट्रेस को लेकर फिक्रमंद नजर आ रहे हैं। सभी को दिव्यांका की टेंशन हो रही है। विवेक ने भी बताया है कि इस वक्त दिव्यांका कितने दर्द में हैं। ऐसे में फैंस बस एक्ट्रेस की रिकवरी के लिए ही प्रार्थना कर रहे हैं। उम्मीद हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ