Divya Sreedhar Second Marriage: हाल ही में हिंदी टीवी की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने शादी की है। एक्ट्रेस की शादी की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई और लोगों ने इस पर खूब प्यार बरसाया। किसी भी कपल की शादी होती है और उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आती हैं, तो वायरल जरूर होती हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक और एक्ट्रेस की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं।
दिव्या श्रीधर ने की शादी
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या श्रीधर (Divya Sreedhar) ने फिर से शादी कर ली है। जी हां, 38 साल की उम्र में एक्ट्रेस को दूसरा प्यार मिल गया है। बता दें कि दिव्या ने 30 अक्टूबर को बाबा क्रिस वेणुगोपाल से शादी की है। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन दोनों की शादी में परिवार के करीबी और कुछ दोस्त शामिल हुए।
11 साल बड़े बाबा से शादी
गौरतलब है कि क्रिस वेणुगोपाल (Chris Venugopal), दिव्या से 11 साल बड़े हैं। खुद से 11 साल बड़े बाबा से शादी करने की वजह से दिव्या को ट्रोल किया जा रहा है। इंटरनेट पर लोग कपल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दोनों की वायरल हुई फोटोज को लेकर यूजर्स का अलग-अलग रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर जो फोटोज वायरल हो रही हैं उनमें कपल कोजी होता भी नजर आ रहा है।
ऐज गैप को लेकर हो रही ट्रोलिंग
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी कपल में ऐज गैप को लेकर बातें हुई हैं। जी हां, हिंदी सिनेमा में भी कई ऐसे कपल हैं, जिनको लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। बी-़टाउन के भी कई कपल्स में बड़ा ऐज गैप है। इस लिस्ट में कई सितारें शामिल हैं। इसके साथ ही अगर क्रिस वेणुगोपाल की बात करें तो एक्टिंग में कदम रखने से पहले एक रेडियो जॉकी थे और वेणुगोपाल सीरियल ‘पथारामत्तु’ में भी नजर आ चुके हैं।
टीवी शो के दौरान हुई थी मुलाकात
इसके साथ ही अगर दोनों की पहली मीटिंग की बात करें तो दिव्या और वेणुगोपाल की पहली मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। जी हां, पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर इसी दोस्ती ने प्यार का रूप लिया। इतना ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे वेणुगोपाल ने दिव्या की पसंद को जानना शुरू किया और फिर उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया। इसके बाद दोनों शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Singham Again के बाद इन 4 फिल्मों से हिलेगा बॉक्स आफिस, दो महीने तक होगा ‘तांडव’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines