Divya Seth Shah Emotional Post: बॉलीवुड फिल्म ‘जब वी मेट’ में एक्टर शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह इस वक्त जिंदगी के सबसे मुश्किल फेज से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही अपनी जवान बेटी मिहिका शाह को हमेशा के लिए खो दिया था। इसके बाद से एक्ट्रेस पूरी तरह टूट चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो दिल को चीर देने वाला है। इस पोस्ट में दिव्या सेठ का दर्द साफ झलक रहा है।
5 अगस्त को अचानक हुआ निधन
बता दें कि दिव्या सेठ शाह की 20 साल की बेटी मिहिका का 5 अगस्त को अचानक निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिहिका को पहले बुखार आया था और फिर दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी खुद मिहिका की मां और एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से वो अपने टूटे दिल का हाल फैंस के साथ शेयर करती आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: मुझे पछतावा नहीं, लोग मुझसे डरते हैं… Kangana Ranaut ने दिया बड़ा बयान
पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द
दिव्या सेठ शाह ने अपने इस्टाग्राम पर बेटी मिहिका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद इमोशनल पोस्ट, प्यार और कृतज्ञता को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘जब भी मैं तुम्हें देखती हूं तो मुझे वो सबसे शुद्ध प्यार दिखाई देता है, जिसे मैं कभी नहीं जान सकती। हर घायल आत्मा तुम्हारे पास अपना रास्ता खोजती है। मेरी आत्मा तड़प रही। भगवान का गिफ्ट और ऊपर से मेरा आशीर्वाद, जिसका प्यार आंखों से भी ज्यादा मजबूत है। इस पृथ्वी पर 8.1 बिलियन लोगों में मां, तुम मेरे लिए एकदम सही मां हो। मेरी दिबी मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।’
इस पोस्ट में अपनी बेटी की भावनाओं को व्यक्त करते हुए दिव्या सेठ ने लिखा, ‘इस जिंदगी में मुझे उस तरह का प्यार कोई नहीं कर सकता है, जैसा तुमने किया है। मेरी उम्मीद कहती है कि तुम मुझे देख सकोगी। मैं वादा करती हूं कि स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश करूंगी। मैं वो सब करूंगी जो हमनें प्लान किया था। तुम्हें बीच पर और जंगल में मिलेंगे।’
फैंस भी दे रहे हैं सांत्वना
दिव्या सेठ की इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि वो स्ट्रॉन्ग रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं लेकिन उनका सब्र टूट जा रहा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी फीलिंग्स को सोशल मीडिया पर बयां करती आई हैं। वहीं एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्ट करते हुए उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines