हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

जवान बेटी की मौत का गम नहीं सह पा रहीं Divya Seth! इंटरनेट पर लिखी दिल की बात

Divya Seth Emotional Post After Mihika Shah Death: अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह को गए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस अभी भी बेटी के जाने के गम से बाहर नहीं आ पाई हैं। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Divya Seth

Divya Seth Emotional Post After Mihika Shah Death: मशहूर एक्ट्रेस सुषमा सेठ की नातिन और अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह अब हमारे बीच नहीं रही हैं। मिहिका शाह के निधन को 6 दिन बीत गए हैं और जवान बेटी की मौत के 6 दिन बाद अब एक्ट्रेस दिव्या ने अपनी दिल की बात जगजाहिर की है। जवान बेटी की मौत का गम क्या होता है ये तो दिव्या ही जान सकती हैं, लेकिन एक्ट्रेस का पोस्ट देखकर अब कोई भी भावुक हो सकता है।

बेटी के साथ दिव्या ने शेयर किया फोटो

दिव्या सेठ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने अपनी बेटी मिहिका से साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दिव्या ने इसके कैप्शन में लिखा कि Thank You for being mine और इसके साथ ही दिल टूटने वाली इमोजी भी शेयर की है। दिव्या के इस पोस्ट से एक तरफ वो इमोशनल नजर आ रही हैं। दूसरी ओर उन्हें गर्व भी है कि मिहिका उनकी बच्ची थी।

यूजर्स ने की दुआ

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि ये सच में बहुत शॉकिंग है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि मैं दिल से मिहिका के लिए दुआ करता हूं, वो जहां भी रहे खुश रहे। तीसरे यूजर ने लिखा कि मिहिका की जगह आपकी लाइफ में कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन आप हिम्मत रखिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं दुआ करता हूं कि वो हमेशा खुश रहे। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

5 अगस्त को हुआ था मिहिका का निधन

गौरतलब है कि एक्ट्रेस सुषमा सेठ की नातिन और अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह लंबी बीमारी के बाद 5 अगस्त को इस दुनिया से अलविदा कह गई। मिहिका के निधन की खबर दिव्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। जवान बेटी की मौत से ना सिर्फ दिव्या बल्कि नानी और पूरा परिवार बेहद दुखी है। जवान बेटी को खोने का गम क्या होता है वो तो वही मां-बाप जान सकते हैं, जिन पर ये मुसीबत आती है। अपनी जवान बेटी की मौत से दिव्या बहुत दुखी और परेशान हैं। सभी उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर प्रेग्नेंट रैपर के क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई यूजर्स की टेंशन, पति संग तलाक लेने की आ रही खबरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें