Divya Khossla की नानी का निधन, एक्ट्रेस बोलीं- मां के जाने के बाद...

Divya Khossla Nani Passes Away: अभिनेत्री दिव्या खोसला की नानी का निधन हो गया है। इसकी जानकारी दिव्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। दिव्या की नानी के निधन से फैंस और परिवार सब दुखी हैं।

Divya Khossla

Divya Khossla

Divya Khossla Nani Passes Away: अभिनेत्री दिव्या खोसला के घर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्या खोसला की नानी का निधन हो गया है। इसकी जानकारी दिव्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। दिव्या की नानी के निधन से फैंस और परिवार सब दुखी हैं। अभिनेत्री ने अपनी नानी के निधन पर दुख जताते हुए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। आइए जानते हैं कि दिव्या ने क्या लिखा?

विज्ञापन

दिव्या ने क्या लिखा?

दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी नानी के साथ फोटो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा कि मेरी प्यारी नानीजी राजकुमारी वर्मा का निधन हो गया है। दिव्या ने लिखा कि वो बहुत मजबूत महिला थी और वो एक बहुत ही सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन, एक कैंसर सर्वाइवर और एक सेना अधिकारी की पत्नी भी थीं। मेरी नानी एक प्ररेणादायक महिला थी और उनमें एक अलग शक्ति थी, जो उन्होंने मेरी मां को दी थी।

विज्ञापन

वो मुझे रोने नहीं देती थी- दिव्या

इसके आगे दिव्या ने लिखा कि डेढ़ साल पहले मेरी मां के निधन के बाद वह मुझसे कहती थी कि “रोना नहीं है”, लेकिन वो खुद खूब रोती थीं। माफ करना नानीजी, मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रही हूं क्योंकि मुझे आपकी बहुत याद आती है, जिस तरह से आप हमेशा मेरे लिए खुश रहती थी। मैं आपकी सभी यादों कर याद कर रही हूं, मेरे लिए एक युग का अंत, मैं आपसे प्यार करती हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

विज्ञापन

दिव्या ने मां को भी किया था याद

गौरतलब है कि दिव्या खोसला की मां भी इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं, अब दिव्या की नानी भी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। ऐसे में दिव्या बेहद भावुक है और उनके पोस्ट से साफ पता लग रहा है कि अपनी नानी के निधन से वो बेहद दुखी हैं। अगस्त 2024 में दिव्या ने अपनी मां को भी याद करते हुए पोस्ट शेयर किया था। उस दौरान दिव्या ने अपनी मां के लिए लिखा था कि हैप्पी बर्थडे मां, आपके बिना मैं हमेशा अधूरी रहूंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

विज्ञापन

फिल्म ‘सावी’ में नजर आई थी दिव्या

इसके साथ ही अगर दिव्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म ‘सावी’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया था और फिल्म को जमकर तारीफ भी मिली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ