Divya Khosla Kumar Injured: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस-डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं।
इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टा पर चोटों के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कर दी है।
दिव्या खोसला कुमार ने चेहरे पर लगी चोट
एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने चेहरे पर लगी चोटों के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के चेहरे पर लगी चोटें साफ नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी लिखा है कि “मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गई हूं, लेकिन शो मस्ट गो ऑन, आप सभी की ब्लेसिंग और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है।” एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की इन फोटोज को देखकर सभी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यूके में अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी दिव्या खोसला कुमार
बता दें कि दिव्या खोसला कुमार इस वक्त यूके में है और अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं और उनके चेहरे पर काफी चोट आई है। हाल ही में भी दिव्या खोसला कुमार ने अपनी आने वाली सीक्वल ‘यारियां 2’ की शूटिंग को लेकर जानकारी दी थी। इसके लिए भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।
‘यारियां 2’ को लेकर किया था पोस्ट
एक्ट्रेस ने लिखा था कि- “मेरे ऐसे कमाल के फॉलोअर्स हैं जो लगता है कि मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं। जब मैंने अपनी आखिरी पोस्ट में पूछा था… मैं कहां हूं… आप में से ज्यादातर को यह पहले से ही पता था, हां मैं यूके में एक फिल्म के लिए हूं जो मेरे दिल के बेहद करीब है… इसके लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है और आप के साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती ….. प्यार प्यार प्यार”
सेलेब्स और फैंस रिकवरी को लेकर कर रहे पोस्ट
एक्ट्रेस ने जैसे ही चेहरे पर लगी पोस्ट शेयर किया तो सेलेब्स और फैंस उनकी रिकवरी को लेकर पोस्ट करने लगे। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी कमेंट किया है- ‘अपना ध्यान रखना’, सिंगर कनिका कपूर और मीका सिंह ने लिखा- ‘गेट वेल सून.’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines