Divya Dutta Share Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव हुआ है। अपने साथ हुए भयावह एक्सपीरियंस को एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट से एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने बताया कि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई थी लेकिन कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई। वो रद्द हो चुकी फ्लाइट में चेकइन कर रही थीं क्योंकि उन्हें इसके बारे में कोई आइडिया नहीं था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। इस चक्कर में उनकी शूटिंग भी प्रभावित हुई।
एक्ट्रेस ने वीडियो में निकाली भड़ास
बता दें कि दिव्य दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एयरपोर्ट के उस गेट को दिखाया गया है, जहां से फ्लाइट में चेक इन करना होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एयरपोर्ट पर एक भी कर्मचारी नहीं दिखाई दे रहा है। पूरा का पूरा एयरपोर्ट खाली पड़ा है। अपनी पोस्ट के जरिए दिव्या दत्ता ने बताया कि वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी ली जा सके।
इंडिगो फ्लाइट को किया टैग
एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट का वीडियो को इंडिगो फ्लाइट को टैग करते हुए कैप्शन दिया, ‘सुबह-सुबह हुए एक बहुत ही भयावह एक्सपीरियंस के लिए धन्यवाद। मेरी फ्लाइट रद्द हो गई और उसकी कोई सूचना नहीं। मैं एक रद्द हो चुकी फ्लाइट में चेक इन कर रही हूं। गेट पर फ्लाइट की अनाउंसमेंट नहीं हो रही है। हेल्प के लिए वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। गेट से बाहर निकलने पर भारी उत्पीड़न, और कोई कर्मचारी नहीं। यात्रियों के साथ बुरा बर्ताव हुआ। मेरी शूटिंग भी प्रभावित हो गई। मैं बहुत परेशान हुई हूं इस चीज से।’
यूजर्स ने एक्ट्रेस को दिया दिलासा
दिव्या दत्ता की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘इसे एक्स पर पोस्ट करिए तो तुरंत जवाब मिलेगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंडिगो सच में बहुत खराब फ्लाइट है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये बिल्कुल स्वीकार नहीं होना चाहिए। आपके जन्मदिन पर ऐसा हो रहा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत भयानक है।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को दिलासा दे रहे हैं।
गौरतलब है कि दिव्या दत्ता ने बीते 25 सितंबर को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें विश करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ा। जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर भयानक एक्सपीरियंस का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines