फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने कम उम्र में ही स्टारडम हासिल कर लिया था. अपने टैलेंट के दम पर ये सितारे तरक्की की सीढ़ी पर चढ़े और अपने सपनों को पूरा किया. इनमें से एक एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जो महज 19 साल की उम्र में स्टार बन गई थीं और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं. सनी देओल की ये एक्ट्रेस जब अपने करियर के पीक पर थीं, तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि वो एक मिस्ट्री बनकर रह गईं. जी हां हम बात कर रहे हैं दिव्या भारती की. दिव्या भारती के निधन ने इंडस्ट्री में सबको चौंका दिया था. आज भी एक्ट्रेस की मौत एक रहस्य ही है.
एक्टिंग करियर
दिव्या भारती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से की थी. साल 1990 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘असेंबली राउडी’ और ‘राउडी अल्लुडू’ जैसी फिल्में देकर तेलुगु सिनेमा में अपनी पहचान बना ली थी. तेलुगु में हिट होने के बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. एक्ट्रेस ने साल 1992 में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विश्वात्मा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में दिव्या के साथ लीड रोल में सनी देओल थे. अपनी पहली ही फिल्म से दिव्या भारती इंडस्ट्री में छा गई थी.
यह भी पढ़ें: ‘पिंक’ फेम एक्ट्रेस अपने को-एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, नए साल पर वीडियो शेयर कर रिश्ता किया कंफर्म
1 साल में दी कई सुपरहिट फिल्में
‘विश्वात्मा’ के बाद साल 1992 में ही एक्ट्रेस की एक्शन कॉमेडी ‘शोला और शबनम’ रिलीज हुई, ये भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. सिलसिला यहां नहीं रुका इसी साल उनकी ‘दीवाना’ फिल्म भी रिलीज हुई और ये भी सुपरहिट हुई. एक ही साल में लगातार 3 सुपरहिट फिल्में देकर दिव्या भारती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं. डेब्यू करते ही एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पर पहुंच गई थी. इसी बीच एक्ट्रेस को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
मौत बन गई अनसुलझी गुत्थी
करियर के पीक पर पहुंचकर साल 1993 में एक्ट्रेस के साथ एक हादसा हुआ जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया. 5 अप्रैल 1993 के दिन एक्ट्रेस अपने अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिर गईं और उनकी मौत हो गई. 19 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ने वालीं दिव्या भारती की मौत एक रहस्य ही बनकर रह गई. एक्ट्रेस की मौत के बाद कई कारण सामने आए लेकिन ये कभी साबित ही नहीं हो सके, जिसके बाद आज भी दिव्या भारती की मौत एक अनसुलझी गुत्थी ही बनकर रह गई है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines