Divya Bharti Death Reason: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) के बारे में तो आप सब ही जानते हैं कि वो अब हमारे बीच में नहीं रही हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी जेहन में ताजा हैं। ‘शोला और शबनम’ हो या फिर ‘दिल आशिक है’। हर किसी में उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती ने भी लोगों का दिल जीता है। लेकिन छोटी सी उम्र में उनकी अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक्ट्रेस 5 अप्रैल 1993 को मरी थीं। आज इतने साल बीत गए हैं लेकिन उनकी मौत एक रहस्य ही बनी हुई है कि वो हत्या थी या आत्महत्या। लेकिन हाल ही में उनके साथ ‘शोला और शबनम’ में काम कर चुकीं गुड्डी मारुति ने कुछ शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया था कि मरने से पहले दिव्या ने उनके साथ पार्टी की थी लेकिन वो टेंशन में रहती थीं…
मरने से 1 दिन पहले की थी पार्टी
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में आई गुड्डी मारुति ने बताया कि उनका 4 अप्रैल को बर्थडे आता है। ऐसे में मरने से एक दिन पहले दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला और अन्य लोगों ने मेरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। गुड्डी ने ये भी बताया कि दिव्या और साजिद एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल थे। दोनों लिवइन में रहते थे। लेकिन जब दिव्या की मौत हुई तो साजिद सदमे में आ गए थे। किसी को इस बात का एहसास भी नहीं था कि एक दिन बाद ही कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा कि लोगों के दिल टूट जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 11 साल के युवराज की कहानी सुन रो पड़े अमिताभ, जिनके पिता की हुई मौत, बने मां का सहारा
एयरपोर्ट पर पता चली दिव्या के मरने की खबर
गुड्डी ने बताया कि वो एयरपोर्ट पर थीं तो डायरेक्टर रत्न उन्हें फ्लाइट में मिले। उन्होंने बोला कि तुमने दिव्या के बारे में सुना, मैंने बोला कि हां परसो तो हम साथ में थे। तो वो बोले कि वो अब इस दुनिया में नहीं है, जिसे सुन मैं हैरान हो गई। मुझे यकीन ही नहीं हुआ इस बात पर। इस बात को बोलते हुए वो इमोशनल हो गईं और बोलीं की दिव्या बहुत ही अच्छी इंसान थीं।
पांचवी मंजिल की बालकनी के बाहर पैर लटकाकर बैठी थीं दिव्या
गुड्डी ने बताया कि दिव्या कुछ टेंशन में तो रहती थी कभी-कभी। एक दिन तो वो एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से पैर लटका कर बैठी थीं। जब मैंने देखा तो मैं डर गई और बोला की तुम अंदर की ओर जाओ। लेकिन दिव्या थी की उसे कोई डर ही नहीं था। वो बोली अरे कुछ नहीं होता। उन्होंने एक किस्सा और सुनाया और बताया कि एक सीन को शूट करने के लिए गोविंदा ने मना कर दिया था क्योंकि वो बहुत हाइट पर था, लेकिन दिव्या ने उसे चुटकियों में ही कर दिया।
यह भी पढ़ें: लोक गायिका Sharda Sinha का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
58 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines