हिंदी सिनेमा के कुछ रहस्य आज भी रहस्य ही बने हुए हैं। फिर चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड केस हो या फिर दिव्या भारती की मौत। आज तक इनकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई और सवाल वैसे के वैसे हैं, जिनका जवाब अब शायद ही मिल पाएगा। दिव्या भारती हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थी और उन्होंने जो स्टारडम हासिल किया था, वो काबिले-तारीफ था। हालांकि, अचानक आई दिव्या की मौत की खबर ने ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश को सन्न कर दिया था। दिव्या की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।
शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी, दिव्या को याद करते हुए बताते हैं कि लोग उनकी मौत के बारे में कई तरह की बातें बताते हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि उस रात क्या हुआ था? और यह एक रहस्य ही रहेगा। उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए बेटी जैसी थी और मेरे बहुत करीब थीं। एक बार शूटिंग के दौरान उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन फिर भी अगली सुबह वह लंगड़ाती हुई काम पर आ गई थी।
Divya Bharti
10-12 फिल्मों पर पड़ा असर
निहलानी ने बताया कि शूटिंग रद्द होने के कारण मुझे उन्हें जबरदस्ती आराम करने के लिए भेजना पड़ा। दिव्या भारती की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। उनकी लीड रोल वाली कम से कम 10-12 फिल्में फ्लोर पर थीं और तभी अचानक से उनके निधन की खबर आई। उन सभी फिल्मों को बंद करना पड़ा और किसी दूसरी हीरोइन के साथ फिर से शुरू करना पड़ा। उनकी मौत इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति थी, उन्होंने जिस चीज को छुआ, वो सोना बन गई।
5 अप्रैल 1993 को हुआ था दिव्या का निधन
गौरतलब है कि 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती के निधन की खबर आई थी। उस वक्त दिव्या के साथ असलियत में क्या हुआ था? कोई नहीं जानता। पूरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली अचानक से सुसाइड कर ले, ये कैसे हो सकता है? ये सवाल सबके मन था, लेकिन हमने यही सुना है और यही हमें बताया गया है। सवाल तो ये भी है कि वो इतनी नशे में कैसे हो सकती है और फिर अपने अपार्टमेंट की खिड़की पर कैसे चढ़ सकती है? इन सवालों के जवाब आज तक किसी को नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें- ‘जाट’ की थिएटर में एंट्री होते ही हुई चर्चा… सनी देओल की फिल्म पर क्या बोले एक्स यूजर्स?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines