Divya Agarwal-Apurva Padgaonkar Wedding: अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सेलेब्स अक्सर ही नए-नए पैंतरे आजमाते हैं। कुछ ऐसा ही अनोखा काम किया है टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के पति अपूर्व पडगांवकर ने और अब उनके इस अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, अपूर्व अपने दो पालतू कुत्तों के साथ शादी के वेन्यू तक पहुंचे थे। आपको बता दें कि फिलहाल दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर एक-दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। फैंस भी कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। हालांकि इस बीच एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
लोगों ने की कमेंट्स की बौछार
दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें उन्हें शादी के वेन्यू पर पहुंचते हुए देखा गया। हैरानी की बात ये है कि वेन्यू पर वह अपने दो पालतू कुत्तों को गोद में लेकर पहुंचे। उन्होंने दोनों कुत्तों को भी सजा रखा है। जैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी।
आमिर खान के दामाद से की तुलना
आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर ने अपने दोनों कुत्तों को इस तरह से तैयार किया है जैसे किसी बच्चे को शादी के लिए तैयार किया जाता है। उनका यह कारनामा देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तुलना एक्टर आमिर खान के दामाद नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से कर रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इससे अच्छा तो आमिर खान का दामाद ही था। एक यूजर ने लिखा, ‘अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आमिर खान का दामाद अच्छा था।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘अपनी मम्मी की ड्रेस पहन ली लग रहा है।’
हाथ पकड़कर लिए साथ-फेरे
गौरतलब है कि दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन को पर्पल कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। दिव्या और अपूर्व दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ-फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी न्यूली वेड्स कपल को शादी की बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: एक शो और तीन मौत… ऋतुराज सिंह के अलावा ‘अनुपमा’ के ये स्टार्स भी दुनिया को कह चुके अलविदा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines