Divya Agarwal Divorce Clarification: बिग बॉस की 3 कंटेस्टेंट्स की शादी में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर लगातार डाइवोर्स की रूमर्स सामने आ रही हैं। दूसरी तरफ दलजीत कौर (Daljeet Kaur) पति पर बेवफाई के आरोप लगा रही हैं। इन सबके बीच बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के रिश्ते में दरार की खबरें भी सामने आने लगीं। इन तीनों बिग बॉस की हसीनाओं की शादी में खटास की खबरों ने सनसनी मचा दी है।
दिव्या अग्रवाल ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
कल ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हनीमून से लौटने के बाद अचानक दिव्या ने अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं दिव्या ने पति के साथ एक भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर नहीं रखी। एक्ट्रेस ने अपूर्वा पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ के सभी पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिए। अब दिव्या ने ये कदम क्यों उठाया ये सोचकर एक तरफ फैंस परेशान हो गए तो दूसरी तरफ उनके तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया। वहीं, इन रूमर्स से तंग आकर आखिरकार एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ ही दी है।
क्यों डिलीट की शादी की तस्वीरें?
दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है। उन्होंने फोटोज डिलीट करने की बात भी कबूल कर ली है। साथ ही फैंस को अपने रिश्ते की सच्चाई भी बता दी है। उन्होंने अपनी सफाई में लिखा- ‘मैंने शोर नहीं मचाया, न ही कोई कमेंट किया और न ही कोई स्टोरी लगाई… मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए हैं फिर भी मीडिया ने सिर्फ मेरी शादी को देखा और उसी पर रिएक्ट किया। ये कितना फनी है कि लोग मुझसे क्या चाहते हैं और क्या देखते हैं। मैंने हमेशा कुछ ऐसा किया है जिसकी किसी को मुझसे उम्मीद नहीं थी।’
दिव्या अग्रवाल तलाक की रूमर्स पर लगाई रोक
यह भी पढ़ें: Nikki Tamboli ने उतार फेंका शर्म का चोला, वायरल तस्वीरें देख यूजर्स ने कर दी Mia Khalifa से तुलना
तलाक और प्रेग्नेंसी पर दिया बयान
दिव्या ने आगे साफ करते हुए कहा, ‘अब वो मुझसे क्या उम्मीद करते हैं, बच्चे या तलाक… इनमें से कुछ भी नहीं हो रहा है। सच्चाई ये है कि मैंने जिन पोस्ट को अपनी प्रोफाइल पर पिन किया हुआ है मैं अब से सिर्फ उन्हीं चीजों को लेकर बातें करना चाहती हूं। हर फिल्म हमेशा हैप्पी एंडिंग पर खत्म होती है और भगवान की कृपा से मेरे पति मेरे ठीक बगल में खर्राटे ले रहे हैं।’ अब दिव्या ने ये पोस्ट शेयर कर तलाक की खबरों को झूठा बता दिया है। साथ ही ये भी कन्फर्म कर दिया है उनके और उनके पति के बीच सब ठीक है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines