Divya Agarwal Wedding Details: पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) के साथ शादी रचाने वाली हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी शादी का एलान किया है। लेकिन अभी तक दिव्या और अपूर्व की वेडिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी की डिटेल्स को लेकर कई नई अपडेटस शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Reem Shaikh और Zain Imam के रिश्ते में आई दरार, एक दूसरे को किया अनफॉलो; क्या है वजह?
कब है शादी?
पिछले साल दिसंबर में दिव्या ने अपूर्व संग सगाई रचाई थी। वहीं, अब उन्होंने एक क्यूट ई इनवाइट शेयर कर अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अभी तक कपल ने शादी की डेट फाइनल नहीं की है, लेकिन 18 से 20 फरवरी के बीच ये दोनों शादी करने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही दिव्या ने एक और इंटरेस्टिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस अपनी शादी में कई बदलाव करना चाहती हैं। वो पहले से चली आ रही टिपिकल इंडियन वेडिंग नहीं करना चाहतीं। दिव्या का इरादा है कि वो अपनी शादी से इंडियन वेडिंग को देखने का नजरिया बदल दें।
शादी में क्या बदलाव चाहती हैं दिव्या?
अब दिव्या ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि इंडियन शादियां जितनी मजेदार होती हैं उतनी ही स्ट्रेस भी देती हैं। मैं पहले से चले आ रहे शादी के आईडिया को बदलना चाहती हूं। इसमें एक नया विचार होना चाहिए। यह एक पैटर्न की तरह हो गया है कि हर बार हल्दी में पीला और मेहंदी में हरा पहनना है। शादी में दो दिन ज़रूरी होते हैं और लोग एन्जॉय करने की जगह थके हुए रहते हैं। इसमें मजा नहीं आता बल्कि ये एक प्रेशर की तरह लगता है। तो मैं अपनी शादी में सब कुछ बदल देना चाहती हूं।
शादी में नहीं होंगे ज्यादा लोग
एक्ट्रेस ने आगे उदाहरण देते हुए बताया कि वो नहीं चाहती कि वो मेहंदी लगाकर 5 घंटे बस ये देखती रहें कि लोग कैसे एन्जॉय कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें अपनी शादी की डेकोरेशन में वही हरा और गुमबई गद्दा और फूल नहीं चाहिए। दिव्या ने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि वो अपनी शादी में बस खूबसूरत लाइट्स चाहती हैं और किसी भी तरह फूलों को बर्बाद नहीं करना चाहतीं। ऐसे में वो अपने मेहमानों से भी गुलदस्ता न लाने की गुजारिश करेंगी। साथ ही अपने इस खास दीन के लिए बजट भी तैयार करेंगी। दिव्या का सपना है कि वो बिना किसी सेलिब्रिटी टैग के बस अपने पेरेंट्स के साथ ये पल बिताना चाहती हैं। ऐसे में उनकी शादी में बस 50 लोग होंगे। हालांकि एक्ट्रेस बाद में अपने दोस्तों के लिए पार्टी रखेंगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines