Divya Agarwal Mehendi Ceremony: दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) आज शादी करने जा रही हैं। अपने घर पर ही एक्ट्रेस बॉयफ्रैंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) संग शादी की रस्में निभाएंगी। वहीं, बीते दिन यानी 19 फरवरी को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जहां दिव्या ने अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी लगवाई। ये फंक्शन बेहद धूम-धाम से हुआ जहां ब्राइड ने सारा अटेंशन लूट लिया। अपनी शादी के लिए दिव्या अग्रवाल काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में उनकी ये एक्साइटमेंट उनके फंक्शन्स में भी साफ दिखाई दे रही है। वो बिल्कुल भी स्ट्रेस नहीं ले रहीं और उनका फंडा यही है कि बिना टेंशन खुशी-खुशी वो अपनी नई जर्नी की शुरुआत करें। कॉकटेल पार्टी में जितना फन वो करती दिखी थीं मेहंदी सेरेमनी में वो डबल हो गया।
मेहंदी सेरेमनी में दिखा दिव्या अग्रवाल का पंजाबी अवतार
दिव्या अग्रवाल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के जश्न में जमकर डांस किया और सारी लाइमलाइट लूट ली। दिव्या अग्रवाल एक दम बेफिक्र और हैप्पी ब्राइड बन एन्जॉय करती दिखीं। पंजाबी कलरफुल सूट पहन दिव्या अग्रवाल बेहद हसीन लग रही हैं। उनका ये आउटफिट भी फुल ऑफ कलर्स है बिल्कुल उनकी लाइफ की तरह। अपने इस पंजाबी लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने परांदा लगाया था। मेसी हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ दिव्या बेहद जच रही थीं। इस फंक्शन से अब उनकी मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।
मेहंदी में छिपा दूल्हे राजा का नाम
दिव्या अग्रवाल ने अपने दूल्हे राजा के लिए जो मेहंदी लगवाई है वो बेहद स्पेशल है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इसे खुद अपने अकाउंट से शेयर नहीं किया है। लेकिन पैपराजी ने एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर कर दी है। दिव्या अग्रवाल ने अपने हाथों में मिनिमल मेहंदी लगवाई है। लेकिन उनके हाथ पर बना डिजाइन वाकई खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने जमकर मीडिया के लिए पोज दिए और अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की। उनके हाथ में मेहंदी भले ही कम थी लेकिन दिल में प्यार काफी ज्यादा दिखा। एक वीडियो में वो पैपराजी के साथ मज़ाक करते हुए भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपूर्व का नाम भी अपने हाथों पर लिखवाया है।
यह भी पढ़ें: कौन है मिस्ट्री बॉय जिसके साथ दिखते ही ट्रोल हुईं Shweta Tiwari? बोलीं- ‘बेटा है’
आज होगी दिव्या और अपूर्व की शादी
इस दौरान अपूर्व भी दिव्या का ख्याल रखते हुए दिखाई दिए और कपल ने जमकर मस्ती की। अब फैंस को इंतजार है तो बस इनकी शादी का। कब ये कपल सात फेरे लेगा और कब इनका रिश्ता हमेशा के लिए जुड़ जाएगा। वहीं, दिव्या अग्रवाल का ब्राइडल लुक देखने के लिए भी फैंस बेताब बैठे हैं। वैसे भी ये शादियों का सीजन है और एक के बाद एक सभी सेलिब्रिटीज की शादी होती जा रही है। ऐसे में फैंस को कंपैरिजन करना भी पसंद आता है कि किसका ब्राइडल लुक सबसे अच्छा है। इस वजह से अब बाकी सेलिब्रिटी ब्राइड्स पर काफी प्रेशर क्रिएट होने वाला है। चलिए अब रात में ही पता चल पाएगा कि दिव्या अग्रवाल रियल लाइफ में ब्राइड बनकर कैसी लगती हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines