Disney star Skai Jackson Arrested for Domestic Violence: मनोरंजन जगत से कई बार चौंकाने वाली खबरें आती रहती हैं। वैसे तो सभी सितारे अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखते हैं, लेकिन कई बार पब्लिक में कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में एक मशहूर एक्ट्रेस ने भी सबके सामने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं ये हसीना? और पूरा मामला क्या है?
कौन हैं ये हसीना?
दरअसल, इस वक्त जो चर्चा में हैं, वो कोई और नहीं बल्कि डिज्नी शो ‘जेसी और बंक्ड’ (Jessie and Bunk’d) में अभिनय करने वाली अभिनेत्री स्काई जैक्सन हैं। जी हां, स्काई जैक्सन मशहूर अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जो अपने अभिनय के लिए बेहद पॉपुलर हैं। ना सिर्फ विदेश बल्कि देश में भी स्काई जैक्सन की बड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस वक्त वो अपनी एक हरकत की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं।
क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पिछले हफ्ते घरेलू हिंसा के आरोप में अभिनेत्री स्काई जैक्सन को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, जैक्सन को उनके बॉयफ्रेंड के साथ एक सुरक्षा गार्ड ने बहस करते देखा था। ना सिर्फ बहस बल्कि जैक्सन ने अपने बॉयफ्रेंड को कई बार धक्का भी दिया। जैसे ही ये खबरें बाहर आईं, तो कपल ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
मामले की जांच जारी
जी हां, स्काई जैक्सन और उनके लवर का कहना है कि ये महज अफवाहें हैं। दोनों ने खुलासा किया कि वो दोनों साथ में खुश हैं और जल्दी ही सगाई भी करने वाले हैं। साथ ही वो अपने बच्चे की भी उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि अभी इस मामले की जांच जारी है और LA County District Attorney’s office इसकी जांच करेगा। हालांकि इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मामले को लेकर सब साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- ‘वो कौन होती है माफी देने वाली…,’ Shivani बनीं Elvish-Love के बीच दरार पैदा करने की वजह!
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
10 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines