Disha Salian Death Case: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एकबार फिर से चर्चा में है। एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी दिशा सालियान ने साल 2020 में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के के बाद आज यानि गुरुवार को राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम के गठन की घोषणा की है। यह घोषणा डीआईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में की गई है। बता दें कि पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। अब गृह मंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन होने जा रहा है।
बदल गया दिशा के पिता का बयान
एसआईटी जांच को लेकर कई विधायकों ने भी सरकार से ऐसी ही मांग की थी। अब दिशा की मौत के मामले में एसआईटी जांच को लेकर जब उनके पिता से बात की गई तो उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में दिशा के पिता का कहना है कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने ही कहा था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। यह गलत है, मैंने कभी भी यह दावा नहीं किया है कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। वह गलती से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दिशा ने न तो आत्महत्या की और न ही किसी ने उसकी हत्या की। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद Sam Bahadur OTT पर मचाएगी धमाल, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी Vicky Kaushal की फिल्म?
दिशा के बॉयफ्रेंड ने किया था खुलासा
दिशा की मौत के दो साल बाद उनके बॉयफ्रेंड रोहन राय ने कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था, ‘4 जून को मैंने उससे कहा कि मलाड वाले अपार्टमेंट में चलते हैं। ये बात मैंने उससे ये सोचकर कही कि शायद इससे उसका मूड बदल जाएगा, साथ में हमारे चार दोस्त भी थे। हम उस दिन खूब ड्रिंक कर रहे थे, मैं एक दोस्त से फोन पर बात करने लगा और वो बेडरूम में चली गई, काफी देर तक वो नहीं आई, तो हम सब ढूंढ़ने लगे, मैंने देखा कि रूम की खिड़की खुली थी। वहां से नीचे देखने पर उसका पायजामा ग्राउंड पर दिखाई दिया जिसे देख मैं डर गया था। मैं भी सुसाइड करना चाहता था।’
14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी मौत
दिशा सालियान की कथित तौर पर आठ और नौ जून, 2020 आधी रात को लगभग दो बजे एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। पांच दिन बाद 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए। इसके बाद से इन दोनों मौत पर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
21 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines