Disha Patani: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पाटनी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ वह इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘वेलकम 3’ को लेकर चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री की निजी जिंदगी भी लाइमलाइट में बनी रहती है। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद इन दिनों अटकले लगाई जा रही हैं कि दिशा पाटनी विदेशी मॉडल अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को डेट कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें डालकर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, जो उन्हें एक बार फिर नेटिजन्स के निशाने पर ले आया है। दिशा पाटनी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार
अपने सिजलिंग और बोल्ड लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली दिशा पाटनी पिछले कुछ समय से टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप और अलेक्जेंडर के साथ रिश्ते की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। लेकिन इन सबके बीच दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपना सिजलिंग अवतार फैंस को दिखाया है, जिसने सबका ध्यान उनकी निजी जिंदगी से हटाकर उनकी ओर आकर्षित किया है। साझा की गई लेटेस्ट तस्वीरों में दिशा पाटनी को व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा सकता है।
ब्रेकअप के बाद बदला दिशा का रूप!
दिशा पाटनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह हमेशा की तरह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। व्हाइट शॉर्ट ड्रेस, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए दिशा तस्वीरों में अपनी मदहोश कर देने वाली अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। जहां कुछ यूजर्स को दिशा पाटनी का यह कुल बेहद पसंद आ रहा है, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कुछ नेटिजन्स का दावा है कि टाइगर से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी की खूबसूरती पर खासा असर पड़ा है।
बुरी तरह ट्रोल हुईं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों के कारण बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने तो अभिनेत्री के पोस्ट में भद्दे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने दिशा को ट्रोल करते हुए कहा, ’10 किलो मेकअप लगाने का क्या फायदा जब आप बिना उसके भी बहुत बुरी दिखती हैं।’ दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में काम करते हुए देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अभिनेत्री जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम: टू द जंगल’ में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म का एलान हाल ही में हुआ है।
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines