मुंबई: बी-टाउन की सुपर हॉट एक्ट्रेसेज में से एक दिशा पाटनी (Disha Patani) पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं।
दोनों ने कभी अपनी डेटिंग को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन इन केमिस्ट्री हमेशा इस बात की गवाही देती रही है। खैर, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं दिशा पाटनी को एक नए मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट (Disha Patani Spotted Video) किया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – दिवंगत कॉमेडियन Raju Srivastava इस वेबसीरीज में आएंगे नजर, आखिरी परफॉर्मेंस देख भावुक हुए फैंस
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियोज और तस्वीरें छाई हुई हैं, जिसमें वो एक शख्स के साथ अपनी कार से निकलकर डिनर करने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर जाती हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान वो अपनी टोंड बॉडी को जमकर फ्लॉन्ट करती देखी गईं। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस का फैशन गेम ऑन पॉइंट रहा।
पैपराजी वीरल भयानी द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने पिंक कलर का लेसी ब्रालेट टॉप और ब्लू डेनिम कैरी किया है। वहीं एक्ट्रेस को किसी और के साथ (Disha Patani spotted with mystery man) देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप के बाद उन्हें फिर से प्यार मिल गया है।
एक यूजर ने लिखा, ‘दिशा मैम टाइगर सर के साथ क्यों नहीं हो कोई तो लोचा है जो ये साथ में घूम रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘टाइगर के साथ ब्रेकअप कर लिया क्या?’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘नया बकरा।’
फिटनेस फ्रीक दिशा का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस टोंड बॉडी को पाने के लिए एक्ट्रेस जिम में खूब पसीने बहाती हैं। हार्डकोर वर्कआउट से लेकर वो डांस क्लासेज तक दिशा पाटनी खूब मेहनत करती हैं। साथ ही अपने फैंस को भी वो ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines