Disha Patani Trolled At Ambani Ganpati Pooja: पूरे देश में इस वक्त बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों भक्ति में लीन हैं। ऐसे में अंबानी (Ambani Family) परिवार ने भी अपने घर बप्पा को बिठाया है। अब अंबानी परिवार ने सभी बड़े सेलिब्रिटीज को अपने घर बप्पा के दर्शन के लिए बुलाया था। मंगलवार को हुए इस सेलिब्रेशन में बी टाउन के बड़े-बड़े सितारे तैयार होकर गणेश जी के दर्शन करने पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी इस दौरान साड़ी पहनकर इस पूजा में शामिल हुईं मगर अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
यह भी पढ़ें: हॉट अंदाज छोड़ सलवार सूट में Nia Sharma ने किया बप्पा को नमन, एक्टेस की सादगी के दीवाने हुए फैंस
साड़ी पहनकर आई दिशा पाटनी
एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक अक्सर चर्चाओं में रहता है। ऐसे बेहद कम मौके आते हैं जब फैंस को दिशा पाटनी का संस्कारी अवतार देखने को मिले। लेकिन इस बार तो एक्ट्रेस साड़ी पहनकर ही गणपति जी के दर्शन करने आई थीं फिर भी वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खरी खोटी सुनाई जा रही है। फैंस दिशा से क्यों नाराज हैं और क्यों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं चलिए ये भी जान लेते हैं।
ब्लाउज ने खींचा ध्यान
दरअसल, अंबानी परिवार के घर पर दिशा पाटनी अपनी खास दोस्त मौनी रॉय (Mouni Roy) के साथ आईं। उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जहां मौनी गुलाबी साड़ी में सिर से पांव तक खुद को ढके हुए नजर आईं। वहीं, उनकी दोस्त दिशा साड़ी तो पहने दिखीं लेकिन उनका ब्लाउज कुछ ऐसा था जिसे देखने के बाद यूजर्स भी शर्मा गए। एक्ट्रेस का डीप कट ब्लाउज देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। बस फिर क्या था सभी ने मिलकर दिशा पाटनी की क्लास लगा दी।
ट्रोलर्स ने लगाई क्लास
अब दिशा का लुक देख एक शख्स ने लिखा, “उसने किस तरह के कपड़े पहने हैं, क्या वो कभी सभ्य हो सकती है।” तो किसी ने लिखा, “मुझे लगता है कि उन्हें पूजा के लिए क्या पहनना है इसका कोर्स करने की ज़रूरत है।” एक ने लिखा, “अफसोस पूजा के लिए भी फुल ड्रेस में नी आ सकी ये एक्ट्रेस भगवान का भी डर नहीं है इन लोगों को। वो पूजा में बड़ों के सामने हाफ ब्लाउज और साड़ी पहनकर कैसे खड़ी हो सकती है।” एक यूज़र ने कमेंटी किया, “दिशा पटानी बहुत बेवकूफ है, वो पूजा के लिए आई थी या किसी फिल्म पार्टी के लिए?” एक ट्रोलर ने लिखा, “कुछ तो शर्म करों।” तो किसी ने एक्ट्रेस को अपने सीनियर्स को इज़्ज़त न देने के लिए भी फटकार लगाई है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
35 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines