Actresses Missing On OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इन दिनों ओटीटी पर भी खूम धूम मचा रही हैं। एक के बाद एक बड़े सितारे बड़े पर्दे के बाद ओटीटी का रुख कर रहे हैं। अब ऐसे में ओटीटी का औदा और भी बड़ा होता जा रहा है। दीपिका पादुकोण से लेकर माधुरी दीक्षित और सारा अली खान से लेकर करिश्मा कपूर तक हर जनरेशन के सितारे ओटीटी पर धूम मचा रहे हैं। कुछ लोगों को तो पहचान ही ओटीटी से मिली है। फिर भी कुछ ऐसी बॉलीवुड हसीनाएं हैं जो अभी भी ओटीटी से दूरी बनाए हुए हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
Disha Patani
दिशा पटानी (Disha Patani) बॉलीवुड में अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाकर न सिर्फ लाइमलाइट लूट रही हैं बल्कि एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी तैयार कर रही हैं। दिशा के लाखों चाहने वाले हैं जो उन्हें अब बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर भी देखने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे भी लोगों को लगता है कि दिशा ओटीटी के लिए परफेक्ट हैं क्योंकि जितनी बोल्डनेस वो रियल लाइफ में दिखाती हैं, उतनी ओटीटी पर आग लगाने के लिए काफी है। ऐसे में सब चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ओटीटी पर धमाका मचा दें।
Alia Bhatt
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट भी अभी तक ओटीटी पर नजर नहीं आई हैं। उन्होंने अब तक किसी भी वेब सीरीज के लिए हामी नहीं भरी है। अब उन्हें कोई सीरीज ऑफर नहीं हुई या उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं या फिर वो ओटीटी पर काम नहीं करना चाहतीं? इसका जवाब तो कोई नहीं जानता। लेकिन सब चाहते हैं कि आलिया की एक्टिंग का जलवा ओटीटी पर भी दिखाई दे।
Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्मों का तो फैंस आंख मूंदकर इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस की ब्यूटी पर तो हर कोई फिदा है। लेकिन अफसोस ओटीटी के दर्शक अभी तक उनकी कमी बर्दाश्त कर रहे हैं। फिल्मों में श्रद्धा कपूर कामयाबी हासिल कर चुकी हैं लेकिन जब वो किसी वेब सीरीज में काम करेंगी तो क्या होगा ये देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।
Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी करने के बाद काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को अहमियत दे रही हैं। अनुष्का अब 2 बच्चों की मां बन चुकी हैं। ऐसे में अब उनका ध्यान फैमिली पर ज्यादा और फिल्मों पर कम है। लेकिन अनुष्का के फैंस चाहते हैं कि वो जल्द ही फिल्मों में तो वापसी करें ही। साथ ही अनुष्का के वेब सीरीज में डेब्यू का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने तोड़ी पर्दे पर ‘किस’ न करने की कसम, गर्लफ्रेंड्स नहीं तो किसके लिए बदला मन?
Ameesha Patel
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने एक बार फिर ‘गदर 2’ (Gadar 2) देकर साबित कर दिया कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। अमीषा जितनी क्यूट दिखती हैं उतनी ही बोल्ड भी हैं और ये कॉम्बिनेशन ओटीटी के लिए परफेक्ट है। फिर भी अभी तक अमीषा पटेल किसी भी वेब सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकी हैं। उनका वेब सीरीज में कब डेब्यू होगा इसका भी फैंस को इंतजार है। तो चलिए देखते हैं लोगों का ये इंतजार कब पूरा होता है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines