हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Prabhas या Tiger किसे डेट कर रही हैं Disha Patani? दो पोस्ट ने फैंस को किया कन्फ्यूज

Disha Patani Love Life: दिशा पाटनी का नाम एक साथ दो एक्टर्स के साथ जोड़ा जा रहा है। फैंस इस उलझन में हैं कि आखिर दिशा डेट किसे कर रही हैं टाइगर श्रॉफ को या फिर प्रभास को? दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 2 पोस्ट ही फैंस की इस कन्फ्यूजन का कारण बने हैं।

विज्ञापन
Disha Patani Love Life

Disha Patani Love Life: दिशा पाटनी की लव लाइफ में फैंस को काफी दिलचस्पी है। दिशा पहले टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही थीं। उन्होंने कई बार टाइगर के लिए अपने प्यार का इजहार किया है लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद से चीजें थोड़ी कॉम्प्लिकेटेड हो गई हैं। अब दिशा किसे डेट कर रही हैं इसे लेकर फैंस भी कन्फ्यूज हैं। एक तरफ ऐसी रूमर्स हैं कि दिशा का अपने एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ पैचअप हो गया है। तो दूसरी तरफ उनके और प्रभास के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिशा और प्रभास की डेटिंग के चर्चे हुए तेज

अगर आप सोच रहे हैं कि दिशा और प्रभास का कनेक्शन क्यों जोड़ा जा रहा है तो बता दें, अभी इन दोनों ने फिल्म Kalki 2898 AD में साथ काम किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर दिशा की एक तस्वीर खूब वायरल हुई। इस फोटो में लोगों को कुछ ऐसा दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस का नाम प्रभास से जोड़ दिया। दरअसल, दिशा ने अपने हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। उनके हाथ पर अब कुछ इनिशियल्स दिखाई दिए हैं।

दिशा ने करवाया प्रभास के नाम का टैटू?

दिशा ने अपने हाथ पर PD लिखवा लिया है। अब लोग सोच रहे हैं कि आखिर उनके इस टैटू का क्या मतलब हो सकता है। कुछ लोगों ने तो इस टैटू का कनेक्शन एक्ट्रेस के को-स्टार प्रभास से जोड़ा है और उनका दावा है कि P का मतलब प्रभास और D का मतलब दिशा है। वहीं, कुछ फैंस ये भी कह रहे हैं कि PD का मतलब है पाटनी दिशा यानी उन्होंने अपना नाम उल्टा कर टैटू बनवाया है। खैर इस टैटू की वजह से दिशा और प्रभास की डेटिंग के चर्चे शुरू ही हुए थे, इतने में दिशा का एक और वीडियो सामने आ गया और फैंस फिर बेचैन हो गए।

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3: बनना चाहते हैं गुड्डू भैया और गोलू के राइट हैंड? एक मैसेज दिलाएगा मिर्जापुर में एंट्री!

क्या टाइगर संग हुआ पैचअप?

दरअसल, प्रभास संग डेटिंग रूमर्स के बाद अब दिशा अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस को अक्षय कुमार के घर पर टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया है। पैपराजी ने छुपके से इन दोनों का वीडियो बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर और दिशा एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। अब ये वीडियो देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये दोनों ब्रेकअप के बाद फिर से साथ आ गए हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें