Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ जो बयान दिए थे, उससे नाराज होकर गैंगस्टर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने उनके बरेली वाले घर पर शुक्रवार को फायरिंग करवा दी. कई राउंड फायरिंग के बाद अब जानकारी मिली है कि इस अटैक के दौरान एक्ट्रेस के पिता जगदीश पाटनी घर पर ही थे. 2 बाइक सवारों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई थीं और ये सब दिशा पाटनी के पिता ने खुद अपने सामने होते हुए देखा है.
दिशा पाटनी के सामने थे हमलावर
आपको बता दें, इस हमले के दौरान किसी के चोटिल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने अब इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन पर भी बंदूक तानी गई थी. जैसे-तैसे वो अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए. अब इस दौरान क्या हुआ था? इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जब 2 अनजान आदमी आए, तो उनके कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया. जगदीश पाटनी का कहना है कि जब भी कोई अनजान आदमी आता है, तो उनके कुत्ते भौंकर उन्हें अलर्ट कर देते हैं. ऐसे में वो समझ गए थे कि कुछ गड़बड़ है.
दिशा पाटनी के पिता ने दीवार के पीछे छुपकर बचाई जान
इसके बाद एक्ट्रेस के पिता दरवाजा खोलकर छत पर पहुंचे, जो उन्हें 2 अनजान आदमी दिखाई दिए. एक्ट्रेस के पिता ने उन दोनों से सवाल किया कि वो कौन हैं? और ये सुनते ही उन्होंने जगदीश पाटनी पर बंदूक तान दी. उन्होंने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए खुद को दीवार के पीछे छिपा लिया और फिर 10 से 12 राउंड फायर हुए. अटैक करने के बाद वो लोग अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग निकले. अब एक्ट्रेस के पिता का कहना है कि अटैकर्स के पास विदेशी पिस्टल थीं. वहीं, इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: Disha Patani के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
खौफ के साए में दिशा पाटनी का परिवार
जगदीश पाटनी ने बताया है कि उन्हें इस मामले में पुलिस का सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, इस हादसे के बाद घर के सदस्य घबरा गए हैं. एक्ट्रेस के घर पर दहशत का माहौल बना हुआ है. दूसरी तरफ दिशा के पिता का कहना है कि उन्होंने 35-40 साल पुलिस में नौकरी की है और उनकी बेटी खुशबू भी आर्मी बैकग्राउंड से रही हैं, तो गोलियां तो उनके आस-पास से पहले भी निकली हैं और आज भी निकल रही हैं. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से ख़ास रिक्वेस्ट की है कि इस मामले पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसलिए अपराधियों को ढूंढ़कर उन्हें सजा मिलनी चाहिए.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines