Disha Patani House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर कई बार फायरिंग हो चुकी है। सलमान खान के बाद अब दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला सामना आया है। दिशा के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि भाईयों, आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है, वो हमने करवाई है। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है।
धर्म को लेकर की फायरिंग
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्या देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।
फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी
पोस्ट में आगे कहा गया कि ये मैसेज सिर्फ इनके लिए है बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और उनसे जुड़े सभी लोगों के लिए है। हम हमारे धर्म की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक है और उनकी रक्षा करना हमारा पहला फर्ज है।
न्यूज24 नहीं लेता वायरल पोस्ट की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि दिशा के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी में कथित तौर पर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार ने ली है। हालांकि, न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। ऐसा बस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट के आधार पर कहा जा रहा है। मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- Disha Patani के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines