Disha Patani Father Gets Fraud: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक तरफ अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दूसरी तरफ उनके पिता और रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी एक ठगी का शिकार हो गए हैं। अपने साथ हुई ठगी मामले में एक्ट्रेस के पिता ने बरेली थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के साथ यह ठगी सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने के नाम पर की गई है। घोटालेबाजों के एक समूह ने कथित तौर पर उनसे 25 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं।
शिकायत में 5 लोगों पर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली पुलिस ने बताया है कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर पुलिस ऑफिसर जगदीश पाटनी को सरकारी आयोग में उच्च पद दिलाने का वादा किया गया था। इसी सिलसिले में घोटालेबाजों के एक समूह ने कथित तौर पर उनके साथ 25 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ठगी में 5 लोगों पर आरोप लगाया गया है। यह 5 लोग शिवेंद्र प्रताप सिंह, जूना अखाड़े के आचार्य जयप्रकाश, दिवाकर गर्ग, प्रीति गर्ग और एक अज्ञात व्यक्ति है। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बता दें कि दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी अपने परिवार के साथ बरेली के सिविल लाइंस में रहते हैं। शिकायत के मुताबिक, जगदीश पाटनी ने आरोप लगाया है कि उनका एक परिचित शिवेंद्र प्रताप सिंह है, जिसने उन्हें दिवाकर गर्ग और आचार्य जयप्रकाश से मिलवाया था। कथित तौर पर उन दोनों ने अपने राजनीतिक संबंधों का दावा करते हुए जगदीश पाटनी को सरकारी आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या अन्य उच्च पद दिलाने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: लाइव शो से पहले Diljit Dosanjh को तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस, शराब-ड्रग्स से जुड़ा मामला
पैसे वापस मांगने पर मिली धमकी
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जगदीश पाटनी को झांसे में लेकर घोटालेबाजों के समूह ने कथित तौर पर उनसे 25 लाख रुपये लिए। यह रुपये 5 लाख नकद और 20 लाख रुपये 3 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर के जरिए लिए गए थे। शिकायत में आगे कहा गया कि 25 लाख देने के बावजूद जब 3 महीने तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो ब्याज के साथ पैसे वापस देने का वादा किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब जगदीश पाटनी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
उधर, अपने साथ हुई धोखेबाजी का एहसास होने के बाद दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने बरेली थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर बरेली पुलिस ने घोटालेबाजों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 hr agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 hr agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
19 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
20 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
21 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
23 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
23 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines