Disha Patani Father: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर बातें होती रहती हैं. इस बीच अब दिशा के पिता चर्चा में आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी को जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस जारी किया है.
दिशा के घर पर हुई थी फायरिंग
दरअसल, सितंबर के महीने में दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था. दिशा के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी. अब परिवार की सुरक्षा को देखते हुए इस फैसले को लिया गया है. आज 16 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.
शस्त्र लाइसेंस के लिए किया ता आवेदन
बता दें कि दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी, जो सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रह चुके हैं, उन्होंने अपने घर पर फायरिंग के बाद शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. इस फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें सुरक्षा देने के लिए आदेश जारी किया था. हथियार का लाइसेंस मिलने के बाद पाटनी की सुरक्षा और बढ़ गई है.
दो संदिग्ध मारे गए
गौरतलब है कि 12 सितंबर को दो बाइक सवारों ने दिशा के बरेली वाले घर पर फायरिंग की थी. इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच की थी और जांच में रवींद्र और अरुण नाम के दो संदिग्ध मारे गए थे. इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने मामले पर कहा कि लाइसेंस मिलने के बाद भी पाटनी की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आएगी.
कानून के दायरे में रहकर यूज करना होगा हथियार
दिशा के पिता को लाइसेंस हथियार मिलने के बाद को किसी भी इमरजेंसी में उचित कदम उठा सकते हैं. हालांकि, प्रशासन ने यह भी साफ किया कि उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ कानून के दायरे में रहकर ही लाइसेंस का उपयोग करना होगा. पुलिस ने अपील की है कि वो कानून का पालन करें और कुछ भी ऐसा ना करें, जिससे कोई नुकसान हो. साथ ही कुछ भी अजीब होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा है.
यह भी पढ़ें- 1 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जिसको देख कांप जाएगी रूह, हलक में अटक सकती है सांस
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines