---विज्ञापन---

कभी किराया देने के नहीं थे पैसे, आज लग्जरी घर की मालकिन; करोड़ों में है एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Disha Patani Net Worth: बॉलीवुड की दिवा यानी दिशा पाटनी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएंगे। एक्ट्रेस आज करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।

Disha Patani Birthday: उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि एक और हसीना ताल्लुक रखती है, जिसका नाम दिशा पाटनी है। आज दिशा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 33 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी अदाओं से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। सिर्फ इंडिया नहीं विदेश तक दिशा पाटनी अपना नाम कमा चुकी हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिशा जल्द ही फिल्म ‘होलीगार्ड्स’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खैर एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास मुंबई में किराया देने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। आज वह करोड़ों रुपये की मालकिन हैं।

---विज्ञापन---

दिशा पाटनी की फैमिली

13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जन्मीं दिशा पाटनी उस परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहां फिल्मी गलियारों से कोई संबंध नहीं है। एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी यूपी पुलिस के अधिकारी रह चुके हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी की एक्स मेजर रह चुकी हैं। दिशा की मां भी हेल्थ डिपार्टमेंट में अधिकारी रही हैं। परिवार के बैकग्राउंड से अलग हटकर दिशा पाटनी ने अपने लिए बिल्कुल अलग करियर चुना।

---विज्ञापन---

500 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

दिशा पाटनी ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग किया हुआ है लेकिन एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी के चलते उन्होंने स्टडी को बीच में ही टाटा-बाय बोल दिया और सपनों की उड़ान भरने के लिए मुंबई आ गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा जब मुंबई आईं ते उनके पास सिर्फ 500 रुपये थे। एक वक्त ऐसा आया कि उनके पास मुंबई में रहते हुए किराया तक देने के पैसे नहीं बचे थे। स्ट्रगल करते हुए दिशा ने अपने सपनों को साकार किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kashish Kapoor ने ईशा-अविनाश से लिया पंगा, आखिर किस बात से बिग बॉस फेम को लगी मिर्ची?

आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ और फिर ‘एम. एस.धोनी’ से अपना करियर शुरू करने के बाद दिशा पाटनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बताया जाता है कि आज वह 75 करोड़ करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी सालाना कमाई कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक लग्जरी घर है। दिशा की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में नहीं बल्कि ब्रांड एंडोसर्मेंट भी हैं।

First published on: Jun 13, 2025 07:32 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola