तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वम्भरा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म पिछले करीब दो साल से बन रही है। इसे डायरेक्टर वशिष्ठ बना रहे हैं, जो पहले ‘बिम्बिसार’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। हालांकि फिल्म की काफी चर्चा हो चुकी है, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फैंस इसकी रिलीज में हो रही देरी से थोड़ा नाराज हैं। देरी के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। सबसे पहली बात यह है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स अब तक फाइनल नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ, फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है। अब डायरेक्टर वशिष्ठ ने फिल्म में देरी होने का असली कारण बताया है।
वशिष्ठ ने क्या कहा?
डायरेक्टर वशिष्ठ ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में बहुत ज्यादा वीएफएक्स का काम है, जो देरी की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में करीब 4,800 वीएफएक्स शॉट्स हैं। कई कंपनियां लगातार काम कर रही हैं ताकि ग्राफिक्स और भी बेहतर बन सकें। यह पहली बार है जब तेलुगु सिनेमा में इतने बड़े स्तर पर वीएफएक्स का इस्तेमाल हो रहा है। डायरेक्टर का कहना है कि वह फिल्म को ऐसा बनाना चाहते हैं कि दर्शकों को थिएटर में एक शानदार अनुभव मिले।
फिल्म के बारे में
विश्वम्भरा’ एक काल्पनिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरवानी ने तैयार किया है, जिन्होंने ‘आरआरआर’ जैसी फिल्म में भी म्यूजिक दिया था। कुछ अफवाहें ये भी थीं कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, जिससे चिरंजीवी नाराज हो गए और उन्होंने ग्राफिक्स को दोबारा बनाने को कहा। लेकिन डायरेक्टर ने इन बातों को गलत बताया और साफ कहा कि देरी सिर्फ वीएफएक्स के चलते हो रही है। इस बीच चिरंजीवी ने डायरेक्टर अनिल रविपुडी की एक नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जो संभव है कि ‘विश्वम्भरा’ से पहले रिलीज हो जाए।
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने अनुपम खेर को ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए दी बधाई, बिग बी ने शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines