परेश रावल ने जबसे ‘हेरा फेरी 3’ को अलविदा कहा है ना सिर्फ बॉलीवुड गलियारों में बल्कि फैंस के बीच भी ढेर सारी गॉसिप्स चल रही हैं। परेश रावल के इस फैसले से ‘हेरा फेरी’ फैंस तो हैरान है हीं, लेकिन मेकर्स के भी होश उड़े हुए हैं। अभी तक काफी कन्फ्यूजन चल रहा है कि आखिर अचानक परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का फैसला क्यों लिया? इसी बीच अब इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन का शॉकिंग बयान सामने आया है।
परेश रावल के फैसले पर क्या बोले ‘हेरा फेरी 3’ डायरेक्टर?
आपको बता दें, हाल ही में ऐसी अफवाह फैली थी कि परेश रावल ने मेकर्स के साथ क्रिएटिव मतभेदों के बाद ये कदम उठाया है। हालांकि, बाद में परेश ने एक ट्वीट कर न सिर्फ इस खबर को खारिज किया, बल्कि ये भी कहा कि फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति उनके मन में अपार प्रेम, सम्मान और आस्था है। वहीं, अब प्रियदर्शन ने अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने परेश रावल के इस फैसले को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।
1 दिन की शूटिंग के बाद बिना बताए छोड़ी फिल्म
मीडिया को दिए बयान में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिवील किया कि उन्हें परेश ने अपने इस फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। ऐसे में प्रियदर्शन खुद भी हैरान और निराश हैं। प्रियदर्शन ने बताया कि फिल्म शुरू होने से पहले उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल तीनों से ही सवाल किया था कि क्या वो इस फिल्म के लिए तैयार हैं? जवाब में तीनों ने ही हामी भरी थी, जिसके बाद 1 दिन का शूट भी हुआ। सब कुछ इतना स्मूद चल रहा था, तभी अचानक परेश रावल के हटने की खबर आ गई।
अक्षय संग कैसे थे परेश के रिश्ते?
प्रियदर्शन का कहना है कि परेश ने बिना कुछ बोले और बिना कारण बताए ये फिल्म छोड़ दी। इतना ही नहीं एक्टर ने अभी तक प्रियदर्शन से इस मामले में कोई बात ही नहीं की है। ना तो परेश का उन्हें कोई फोन आया और ना कोई मैसेज। वहीं, उन्होंने ये भी खुलासा किया कि अक्षय और परेश ने हाल ही में साथ में फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी की है। शूटिंग के दौरान सब नॉर्मल था और ये दोनों के कॉर्डियल और प्रोफेशनल थे। इनके बीच कोई तनाव नहीं दिखा।
यह भी पढ़ें: Raashii Khanna हुईं चोटिल, स्टंट करते हुए बिगड़ा चेहरा; हाथ भी हुए जख्मी
अक्षय को हुआ परेश रावल के कारण नुकसान
प्रियदर्शन ने ये भी बताया है कि परेश रावल के इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान अक्षय कुमार को हुआ है। दरअसल, अक्षय ही ‘हेरा फेरी 3’ के राइट्स और प्रोडक्शन संभाल रहे थे। प्रियदर्शन का कहना है कि अगर परेश रावल को कोई समस्या थी, तो उन्हें उसे लेकर बात करनी चाहिए थी। अब डायरेक्टर भी परेश रावल के फैसले से पूरी तरह से ब्लैंक हैं।
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
28 mins agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
29 mins agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
21 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
21 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines