Kabir Khan Salman Khan Upcoming Film: हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान एक्शन अवतार में नजर आए थे। अब सलमान खान बहुत जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। सलमान खान के साथ एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान बनाने वाले कबीर खान अब एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अब कबीर खान सलमान के साथ बब्बर शेर नाम से फिल्म बनाने जा रहे हैं। इन खबरों से फैंस काफी खुश हैं, क्योंकि लोगों को उम्मीद है कि एक था टाइगर की तरह इस फिल्म के जरिए भी दोनों धमाल मचाएंगे।
सलमान ही बन सकते हैं बब्बर शेर
हालांकि इन दिनों कबीर खान कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म जून 2024 में रिलीज हो सकती है। सूत्रों के अनुसार कबीर खान ने सलमान खान को बब्बर शेर नाम की एक फिल्म के लिए प्रपोजल दिया है। बता दें कि सलमान, कबीर खान की पहली पसंद हैं। उनको लगता है कि यह दमदार करिदार सलमान खान के अलावा कोई और नहीं निभा सकता है।
सलमान और कबीर खान की चौथी फिल्म
सूत्रों की मानें तो कबीर अब तक सलमान से कई बार मिल चुके हैं। निर्देशक और सलमान के बीच इस महीने भी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहने वाला है। सलमान फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब अगर बात बन जाती है तो यह सलमान खान और कबीर खान की चौथी फिल्म होगी। दरअसल, इससे पहले दोनों एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी तीन फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर पर हुई Ira की मेहंदी सेरेमनी ! कुछ देर में होगी कोर्ट मैरिज
यह थी कबीर खान की आखिरी फिल्म
बता दें कि कबीर खान की आखिरी फिल्म 83 थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई। उसके बाद से कबीर खान चंदू चैंपियन में व्यस्त हैं, यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है। इससे खाली होने के बाद वह बब्बर शेर पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
7 mins ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 hr agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
2 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
19 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
21 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines