हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dipika Kakkar से पहले इन टीवी स्टार्स ने भी लड़ी की कैंसर जंग, कोई करवा रहा इलाज; किसी ने तोड़ा दम

TV Actor Suffered Cancer: टीवी के कई मशहूर सेलेब्स कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। कोई इस जानलेवा बीमारी से मुक्ति पा चुका है, तो किसी की जंग अभी जारी है। वहीं, एक एक्टर की तो हाल ही में कैंसर से मौत भी हो गई।

विज्ञापन
टीवी की कई हस्तियां कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं। (Photo Credit- Instagram)

TV Actor Suffered Cancer: दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक बड़ी सर्जरी करवाई है। एक्ट्रेस को स्टेज 2 का लिवर कैंसर था। ऐसे में 14 घंटे लम्बी सर्जरी के बाद उनके लिवर का एक हिस्सा काटकर निकाला गया है। अब एक्ट्रेस की हालत स्टेबल है और 3 दिन ICU में रहने के बाद दीपिका ICU से बाहर आ गई हैं। लिक्विड डाइट से उन्हें नार्मल खाने पर शिफ्ट कर दिया है। साथ ही वो हल्की-फुल्की वॉक भी कर पा रही हैं। वैसे उनके अलावा भी टीवी के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में ऐसे ही 5 नाम शामिल हैं।

हिना खान

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का कैंसर हुआ था। जब हिना ने फैंस को अपने कैंसर की जानकारी दी, तो फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। हर कोई बस हिना का हेल्थ अपडेट ही मांगता था। एक्ट्रेस भी अस्पताल से खतरनाक तस्वीरें शेयर कर फैंस को डरा देती थीं। उन्होंने अपने एक-एक बाल के झड़ने से लेकर हर दर्द को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासा किया है।

विज्ञापन

छवि मित्तल

छवि मित्तल कैंसर पेशेंट्स के सामने मिसाल बनकर सामने आई हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जिस बहादुरी के साथ उन्होंने जंग लड़ी है, उसे देखकर लाखों लोग मोटिवेट हुए हैं। छवि ने ना सिर्फ कैंसर को मात दी है, बल्कि इसके बाद अपनी पर्सनालिटी और भी स्ट्रॉन्ग बना लिया। कैंसर डिटेक्ट होने के बाद एक पल के लिए तो छवि टूट गई थीं। हालांकि, अपने दोनों बच्चों के लिए उन्होंने खुद को संभाला और ट्रीटमेंट के बाद जिम करके लोगों को दिखा दिया कि उन्हें कोई हरा नहीं सकता।

डॉली सोही

एक्ट्रेस डॉली सोही को सर्वाइकल कैंसर था। एक्ट्रेस ने पूरी बहादुरी के साथ अपनी बीमारी से लड़ने की कोशिश की। अपने बाल्ड लुक को फ्लॉन्ट कर डॉली सोही ने दुनिया को दिखा दिया कि उनकी हिम्मत के साथ उनका कॉन्फिडेंस भी कम नहीं होगा। हालांकि, इतनी हिम्मत दिखाने के बाद भी वो खुद को बचा नहीं सकीं और कैंसर ने उनकी जान ले ली।

विज्ञापन

रोजलीन खान

रोजलीन खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस को चौथी स्टेज का कैंसर है। आज ही रोजलीन खान ने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए रिवील किया है कि उन्हें 29 मार्च 2022 को इन्सर्ट किया गया कीमो पोर्ट अब वो हटवाने वाली हैं। एक्ट्रेस कैंसर से रिकवर कर रही हैं और ठीक हैं। इसके लिए उन्होंने भगवान को शुक्रिया अदा किया है।

यह भी पढ़ें: चौथी स्टेज के कैंसर पर एक्ट्रेस ने दिया अपडेट, Rozlyn Khan ने ट्रीटमेंट पर किया खुलासा

विज्ञापन

विभु राघव

एक्टर विभु राघव का 2 जून को ही स्टेज 4 कोलन कैंसर से निधन हुआ है। बेहद कम उम्र में एक्टर इस घातक बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री इस वक्त मातम मना रही है। विभु राघव के परिवार वाले और करीबी दोस्त फिलहाल सदमे में हैं। एक्टर को बचाने की सभी ने खूब कोशिश की थी। विभु आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और उनके पास इलाज के पैसे भी नहीं थे। ऐसे में टीवी के कई स्टार्स उनके लिए फंड जुटा रहे थे। हालांकि, एक्टर ने लम्बी लड़ाई के बाद हार मान ली।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola