Dipika Kakar New Post: पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक बड़ी सर्जरी करवाई है। उन्होंने हाल ही में फैंस के सामने रिवील किया था कि उन्हें ट्यूमर है जो कैंसर ग्रस्त है। इसके बाद एक्ट्रेस की 14 घंटे लम्बी सर्जरी हुई थी और उन्हें कई दिन तक अस्पताल में ही रहने पड़ा था। इस दौरान ना सिर्फ दीपिका का परिवार बल्कि उनके फैंस भी टेंशन में थे। वहीं, अब दीपिका कक्कड़ पहले से बेहत हैं और धीरे-धीरे पहले की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव होने की कोशिश कर रही हैं।
शोएब के लिए दीपिका ने लिखा था प्यार भरा पोस्ट
दीपिका कक्कड़ हर रोज तो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर रही हैं, लेकिन स्पेशल डे पर उनके पोस्ट जरूर सामने आ रहे हैं। 1 दिन पहले दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम के नाम एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा था। शोएब को बर्थडे विश करते हुए दीपिका ने फैंस को बताया था कि शोएब ने इस मुश्किल वक्त में कैसे उनका साथ दिया और हर वक्त उनका हाथ थामे रखा। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने ट्रीटमेंट और उसके बाद के कई दिल छू लेने वाले खुलासे भी किए। अब पति पर प्यार लुटाने के बाद एक्ट्रेस ने बेटे पर भी ममता लुटाई है।
बेटे के बर्थडे पर आया दीपिका का वीडियो
दीपिका ने शोएब इब्राहिम को बर्थडे विश करने के बाद अब बेटे रुहान के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, रुहान के दूसरे बर्थडे के खास मौके पर दीपिका ने अपने लाडले को प्यार से विश किया है। 21 जून को रुहान का बर्थडे था और इसे सेलिब्रेट करने के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रुहान अपनी मम्मी को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है और उनकी हर बात मान रहा है। जो दीपिका बोल रही हैं, रुहान वही बोलने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 2 दिन मर्डर क्यों नहीं कर पाए Traitors? आउट होने से बाल-बाल बचीं Urfi Javed
दीपिका ने 2 साल के बेटे को बताया स्ट्रॉन्ग
अब इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘दिन खत्म होने से पहले….. मेरे स्ट्रॉन्ग बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई… मेरी हर दुआ तेरे लिए मेरे बच्चे… अल्लाह हमेशा खुश रखे, हमेशा सलामत रखे… मम्मा तुमसे बहुत प्यार करती हैं और मेरा रुहान मम्मा की है जान है।’ अब दीपिका कक्कड़ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी रुहान को बर्थडे विश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
13 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
14 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
15 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
16 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines