Dipika Kakar In Celebrity MasterChef: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो की स्टॉन्ग सेलिब्रिटी दीपिका कक्कड़ ने फाइनल इस शो को गुडबाय कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया था कि कंधे में दर्द की वजह से उन्हें इस शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा। अब दीपिका कक्कड़ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं।
क्या एक्ट्रेस ने बोला था झूठ?
दरअसल, दीपिका कक्कड़ के अचानक सेलिब्रिटी मास्टरशेफ छोड़ने के फैसले ने पहले फैंस को शॉक्ड कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि दीपिका ने झूठ बोलकर इस शो को छोड़ा था। यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब रेडिट की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पोस्ट में कहा गया कि दीपिका कक्कड़ ने कंधे में चोट को लेकर झूठ बोला। वह अगले दिन अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ वेकेशन पर चली गई थीं।
पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि दीपिका कक्कड़ अपने बेटे को अच्छी तरह से संभाल रही थीं। वह घर के काम भी कर रही हैं। इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है? इस बात का दावा News 24 नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: Chum Darang को ऑफर हुई थी मनोज बाजपेयी की Family Man 3, फिर क्यों ठुकराई सीरीज?
एक्ट्रेस ने जारी किया था बयान
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को अचानक बीच में छोड़ने के बाद दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उनके कंधे में चोट लगी है। शूटिंग के दौरान वह अपना हाथ भी नहीं हिला पा रही थीं। बता दें कि शो के एक एपिसोड में अचानक तबीयत खराब होने के बाद एक्ट्रेस को शूटिंग छोड़कर अस्पताल में जाना पड़ा था। दीपिका ने यह भी बताया था कि डॉक्टर ने बताया है कि उन्हें लिम्फ नोड्स डायग्नोज हुआ है।
दो ग्रुप में बंटे यूजर्स
उधर, रेडिट की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका कक्कड़ को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने अपने एक महीने के फेस्टिवल की वजह से शो छोड़ा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने बच्चे की देखभाल करने के कारण शो छोड़ा होग।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाथों में लिम्फ नोड्स अक्सर बच्चे के जन्म के बाद होते हैं और यह बहुत दर्दनाक होता है। मुझे नहीं लगता कि वह इसके बारे में झूठ बोल रही हैं।’
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
54 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines