Dipika Kakar Health Update: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के एक ऐसे कपल हैं जिनकी जिंदगी में लोगों को काफी दिलचस्पी रहती है। इस जोड़ी के फैंस इनकी पल-पल की खबर लेना चाहते हैं। ऐसे में ये दोनों भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते। टीवी शोज के अलावा दीपिका और शोएब यूट्यूब पर भी अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इनके व्लॉगस का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, अब इनके लेटेस्ट व्लॉग में कुछ ऐसा सुनने को मिला जिसके बाद दीपिका के फैंस टेंशन में आ गए।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को अपनी पहली ही फिल्म से छोड़ दिया था जिसने पीछे, अब कौन-सी तिजोरी में छिपकर बैठा है वो एक्टर
शोएब इब्राहिम ने मांगी माफी
दरअसल, दीपिका ने खुद खुलासा किया कि एक रात कैसे अचानक वो उठकर रोने लगीं। इसके पीछे क्या कारण है अब वो भी सामने आ गया है। हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में रिवील किया कि उनकी वाइफ दीपिका फिलहाल किन हालातों में हैं। वो किस चीज से गुजर रही हैं उसके बारे में भी अब बताया गया है। शोएब ने अब अपने फैंस को अपडेट दिया कि दीपिका की तबियत कुछ ठीक नहीं है। वो काफी बीमार हैं। शोएब इब्राहिम ने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर फैंस से माफी भी मांगी।
Image Credit : Google
दीपिका कक्कड़ को क्या हुआ?
उन्होंने बताया कि जब दीपिका, उनके बेटे रूहान और परिवार के बाकी लोगों को फ्लू हुआ था तो दीपिका की हालत खराब हो गई थी। इस दौरान उन्हें रात में अचानक अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई थी। एक्टर ने कहा, “में वीडियो पोस्ट न करने या कोई अपडेट न देने के लिए सच में माफी मांगता हूं। दीपिका को गले में खराश और तेज दर्द हुआ। एक रात वो उठी और गले में बहुत ज्यादा दर्द के कारण रोने भी लगी। हालांकि, वो अब ठीक हैं। मेरी मां, पत्नी और रूहान सभी को फ्लू हुआ था लेकिन अब सब कुछ ठीक हैं। इन दिनों, मौसम अच्छा नहीं है और इस खराब मौसम की वजह से हर कोई बीमार पड़ रहा है और फ्लू की चपेट में आ रहा है।”
रात मैं रोने लगी दीपिका
बाद में दीपिका ने भी अपना हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, “मेरी तबियत ठीक नहीं थी। मैं कुछ दिनों के लिए बीमार पड़ गई और मेरे गले में सीरियस पेन होने लगा। एक रात मैं बहुत ज्यादा दर्द के कारण खूब रोने लगी और शोएब को मुझे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। मेरी सास, रूहान और परिवार के बाकी सदस्यों को भी इसका सामना करना पड़ा।” हालांकि, अब एक्ट्रेस पहले से बेहतर हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines