Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की लिवर सर्जरी सक्सेसफुल रही। करीब एक हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद एक्ट्रेस फाइनली अपने घर आ चुकी हैं। उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स शोएब इब्राहिम लगातार फैंस को देते रहे हैं। व्लॉग के जरिए शोएब ने बताया था कि पिछला कुछ वक्त उनके और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। फिलहाल अब एक्ट्रेस पहले से काफी बेहतर हैं और अपने बेटे रुहान के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उनके साथ शोएब इब्राहिम भी हैं और उन्होंने व्लॉग के जरिए एक झलक दिखाई है।
बेटे के लिए खिलौने लेते दिखे शोएब
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से घर आने के बाद बेटे रुहान के साथ वक्त बिताते और खेलते हुए देखा जा सकता है। फादर्स डे के मौके पर शोएब ने अपने दो साल के बेटे रुहान के लिए नए खिलौने खरीदने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने बेटे के लिए नया स्कूटर खरीदा। व्लॉग में आप देख सकते हैं कि दीपिका कक्कड़ काफी खुश हैं और वह पति शोएब को 3 व्हील किड्स स्कूटर को ट्राई करते हुए देख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur के क्या थे आखिरी शब्द? हार्ट अटैक आने से पहले कही थी ये बात
बेटे रुहान ने पापा को दिया मैसेज
दीपिका कक्कड़ ने दिखाया कि शोएब इब्राहिम बेटे रुहान के लिए स्कूटर लेने के बाद बहन सबा के न्यूबॉर्न बेबी हैदर के लिए भी खिलौने खरीदते हैं। इस दौरान दीपिका अपने पति की तारीफ करती हैं और उन सभी खिलौनों को कैमरे में दिखाती हैं, जिन्हें शोएब अपने बेटे के लिए लाए थे। वहीं फादर्स डे के मौके पर रुहान ने अपने पापा को एक खास मैसेज भी दिया जिसे दीपिका ने दिखाया। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक स्टिक पर हैप्पी फादर्स डे लिखा और उसे रुहान को पकड़ा दिया।
शोएब को याद आया मुश्किल वक्त
व्लॉग के अंत में शोएब इब्राहिम ने बुरे वक्त को याद किया जब दीपिका कक्कड़ को खराब हेल्थ के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। एक्टर ने अपने घर में खुशियां और हंसी वापस आने के लिए अल्लाह को धन्यवाद दिया। शोएब ने बताया कि जिस वक्त दीपिका ICU में एडमिट थीं, वह वक्त उनके लिए बहुत मुश्किल था। जब एक्ट्रेस को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया तो उन्होंने दीपिका को खुश रखने की हर कोशिश की। वह उन्हें चुटकुले सुनाते थे।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines