हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim के बेटे को मिली blessings , किन्नरों ने उतारी नजर

विज्ञापन

Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim : अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और अभिनेता शोएब इब्राहिम कुछ ही टाइम पहले माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे रुहान का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया था। हाल ही में दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें उनके बेटे को किन्नर आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन सभी को नाचते-गाते हुए और रुहान की नजर उतारते हुए देखा जा सकता है।

किन्नरों ने दिया आशीर्वाद (Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim )

शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ के साथ उनकी मां, सास और उनकी ननद सबा इब्राहिम भी नजर आ रही हैं। व्लॉग में सभी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान किन्नरों को भी नाचते-गाते देखने के साथ एक्ट्रेस के बेटे को खूब आशीर्वाद देते हुए भी देखा जा रहा है। इसके साथ ही दीपिका ने वीडियो में ये भी बताया कि ये वोही लोग थे जिन्होंने मुझे बिग बॉस विनर बनने के बाद आशीर्वाद दिया था।

किन्नरों ने उतारी दीपिका और रुहान की नजर

किन्नरों ने सबसे पहले दीपिका के बेटे को अपनी गोद में लिया और फिर आशीर्वाद के साथ दुलार किया। दीपिका के परिवार ने किन्नरों को बेटे होने की खुशी में सगुन के तौर पर कुछ पैसे भी दिए, जिन्हें लेकर किन्नरों ने दीपिका और बेटे रुहान की नजर उतारी।

दीपिका ने मनाया था अपने बेटे साथ अपना बर्थडे

बीती 6 अगस्त को दीपिका कक्कड़ ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसमें उन्होंने बेटे के साथ इस दिन को खूब एन्जॉय किया था। शोएब इब्राहिम ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें दीपिका और रुहान बेहद प्यारे लग रहे थे। इस तस्वीर में दीपिका पिंक सूट में अपने बच्चे को गोद में लिए पोज दे रही थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें