Dipika Kakar ने अस्पताल के बिस्तर पर मनाई ईद, Shoaib Ibrahim ने दिखाई झलक

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Eid: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इस साल ईद धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं कर पाए। हालांकि, जैसे-तैसे अस्पताल में भी कपल ने त्योहार सेलिब्रेट कर ही लिया। अब शोएब ने इसकी झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

दीपिका और शोएब घर पर ईद सेलिब्रेट नहीं कर पाए। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Eid: दीपिका कक्कड़ इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं, ये तो सभी लोग जानते हैं। इस साल ईद का त्योहार दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के लिए हर बार से काफी अलग था। जानलेवा बीमारी के इलाज के कारण ये दोनों इस बार ठीक से ईद भी नहीं मना पाए। हाल ही में दीपिका की स्टेज 2 कैंसर के लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है और अभी भी वो रिकवर कर रही हैं। फिलहाल दीपिका ICU से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन अभी वो अस्पताल में ही हैं।

शोएब इब्राहिम ने अस्पताल से दिखाई ईद की झलक

अब शोएब ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है कि उन दोनों ने कैसे अस्पताल में साथ में ईद सेलिब्रेट की है? अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोएब ने इस साल की ईद की एक झलक दिखाई है। शोएब इब्राहिम ने एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में दीपिका भी नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ अस्पताल के पोस्टर पर लेटी हुई हैं और और उनके साथ शोएब बैठे हुए हैं। हालांकि, इन दोनों के चेहरे तस्वीर में नजर नहीं आ रहे। फोटो में इन दोनों को सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं, जिनसे इन्होंने लिफाफे पकड़े हुए हैं।

विज्ञापन

अस्पताल में दीपिका को मिली ईदी

अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब इब्राहिम ने बताया है कि उनके पापा ने ये ईदी उनके और दीपिका के लिए भेजी है। यानी ये दोनों भले ही घर पर नहीं थे, लेकिन इनके परिवार वालों ने इन्हें ईद पर अपना प्यार और आशीर्वाद दे ही दिया। अब इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। आपको बता दें, दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर इब्राहिम ने फैंस को बताया है कि वो पहले से बेहतर हैं और 3 दिन तक ICU में रहने के बाद अब बाहर आ गई हैं।

Shoaib Ibrahim

विज्ञापन

सर्जरी में काटा गया दीपिका के लिवर का छोटा-सा हिस्सा

आपको बता दें, दीपिका की 14 घंटे लम्बी सर्जरी हुई है। इस दौरान दीपिका कक्कड़ के लिवर का छोटा हिस्सा काटकर निकाला गया है। हालांकि, अब वो ठीक हैं और थोड़ा बहुत चल भी रही हैं। इतना ही नहीं 3 दिन लिक्विड डाइट पर रहने के बाद अब वो नार्मल डाइट पर आ चुकी हैं। अभी उनकी रिकवरी में थोड़ा और समय लगेगा, ऐसे में इन दोनों ने ईद भी हॉस्पिटल में ही मनाई है। वहीं, अब फैंस दीपिका की सेहत को लेकर दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ