Dipika Kakar First Post After Surgery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर सर्जरी के बाद से फिलहाल अभी अस्पताल में हैं। बीते दिनों शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर करते हुए बताया था कि एक्ट्रेस को सर्जरी के बाद 3 दिन तक ICU में रखा गया था। अब उन्हें प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बीच रिकवरी के दौरान दीपिका कक्कड़ ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है। वहीं फैंस एक्ट्रेस के जल्द ही स्वस्थ होने का कामना कर रहे हैं।
दीपिका ने शेयर किया पहला पोस्ट
दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘अल्लाह सब देखता है। अल्लाह सब देखता है और अल्लाह ही सब कुछ ठीक कर देता है।’ इस पोस्ट के जरिए दीपिका ने जाहिर किया है कि सर्जरी के बाद से वह कितने दर्द में हैं। उनकी पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि दीपिका फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar का सर्जरी के बाद आया पहला व्लॉग, ननद सबा ने बताया कितना मुश्किल था वक्त
14 घंटे चली थी सर्जरी
बता दें कि दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर अपडेट देते हुए शोएब इब्राहिम ने बताया था कि एक्ट्रेस के पेट में दर्द शुरू हुआ था। डॉक्टर को दिखाने के बाद पता चला था कि एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। डॉक्टर ने दीपिका को जल्द से जल्द सर्जरी करवाने की सलाह दी थी लेकिन खांसी और फ्लू की वजह से उनकी सर्जरी काफी वक्त तक टलती गई। जांच में पता चला कि ट्यूमर स्टेज 2 के घातक कैंसर में बदल गया है। पिछले हफ्ते दीपिका कक्कड़ की सर्जरी हुई है, जो 14 घंटे तक चली थी।
अस्पताल में मनाई थी ईद
दीपिका कक्कड़ को अभी कितने दिन अस्पताल में रहना होगा इसके बारे में फिलहाल अपडेट नहीं आया है। ईद के मौके पर भी एक्ट्रेस अस्पताल में ही थी, जहां उनकी पूरी फैमिली उनसे मिलने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दीपिका के ससुर ने उन्हें ईदी दी थी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines