हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dipika Kakar को लगी चोट, हाथ में दिखी आर्म स्लिंग, Shoaib Ibraim बोले- नजर...

Dipika Kakar: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के हाथ में चोट लग गई है। दीपिका के हाथ में लगी चोट के बारे में एक्ट्रेस के पति ने बात करते हुए जानकारी दी। आइए जानते हैं कि शोएब ने क्या कहा?

विज्ञापन
Dipika Kakar, Shoaib Ibraim

Dipika Kakar: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब दीपिका अपनी हेल्थ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। दीपिका कक्कड़ के हाथ में चोट लग गई है और उनके हाथ में लगी चोट को देखकर फैंस भी टेंशन में आ गए हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है और दीपिका ठीक हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने क्या कहा?

शोएब इब्राहिम ने शेयर किया ब्लॉग 

दरअसल, शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग शेयर किया है। इस ब्लॉग में शोएब ने दीपिका के हाथ में लगी चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि एक चीज है जो थोड़ी-सी गड़बड़ हो गई है। अब उसे कुछ भी कह लो… नजर कह लो या जो होना होता है वो होना होता है और जो हुआ है वो हुआ है ये (दीपिका के हाथ में लगी चोट को शोएब ने दिखाया)।

सांस लेने में भी हो रहा दर्द

शोएब ने आगे बताया कि थोड़ा-सा दर्द उठा था बीच में और जब हमने डॉक्टर से बात की और उन्हें बताया, तो डॉक्टर ने कहा कि ठीक हो जाएगा, लेकिन फिर अचानक हुआ और बहुत ज्यादा हुआ। इसके आगे दीपिका कहती हैं कि जब मैं सांस भी ले रही थी तो बहुत दर्द महसूस कर रही थी। इसके आगे शोएब कहते हैं कि जब हमने डॉक्टर को दिखाया, तो उन्होंने बताया कि आपको कोई इंजरी हुई होगी और वो कैसे भी हो सकती है।

विज्ञापन

मुझे लगता है कि ये नजर- शोएब 

शोएब ने कहा कि डॉक्टर ने ये नहीं कहा है कि ऐसे ही रहना है या आप काम नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने ये कहा है कि जब आप कुकिंग करो तो ऐसे रखो, लेकिन कभी-कभी मुझे लगता है कि ये नजर भी हो सकती है।आप सभी ने देखा होगा कि ‘मास्टरशेफ’ अच्छा जा रहा है और सभी कंटेस्टेंट अच्छे हैं। इसके बाद शोएब कहते हैं कि सबा की न्यूज भी आप सबको मिल ही गई होगी।

एक हफ्ते पहले ही हुआ है प्रीमियर 

वहीं, अगर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ की बात करें तो इस शो का प्रीमियर एक हफ्ते पहले ही हुआ है और ये जमकर चर्चा में बना हुआ है। इसी के साथ अगर शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो अर्चना गौतम, राजीव अदतिया, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत सावंत, चंदन प्रभाकर, उषा नाडकर्णी, फैसल शेख, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, कबिता सिंह हैं। वहीं, फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के जज हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rakesh Roshan ने कई सालों ने क्यों नहीं बनाई फिल्में? Hrithik Roshan की Krrish 4 को लेकर क्या बोले डायरेक्टर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola