टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले दिनों एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका के लिवर में ट्यूमर है। उसका आकार टेनिस बॉल के बराबर है। इस खबर ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। इस बीच शोएब ने दोबारा हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि दीपिका कक्कड़ को बुखार था, जिसकी वजह से उन्हें फ्लू हो गया। अगले हफ्ते ट्यूमर को हटाने के लिए उनके लिवर की सर्जरी की जाएगी।
बुखार बदल गया ट्यूमर में
शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। व्लॉग के जरिए एक्टर ने कहा कि दीपिका को 103.9 डिग्री बुखार था जिसकी वजह से उन्हें शरीर में बहुत दर्द हुआ। वह मेडिसिन ले रही हैं लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई। इस वजह से दीपिका कक्कड़ का बुखार फ्लू में बदल गया। हालांकि वह बहादुर महिला की तरह अपने दर्द से लड़ रही हैं।
व्लाॅग में एक्टर ने बताया कि दीपिका कक्कड़ ने बेटे रुहान को खुद से दूर किया हुआ है। उन्होंने कहा, ‘रुहान भी अब सेटल हो चुका है। कई बार वो शरारत करता है लेकिन उसे समझ आ चुका है कि मम्मी यहां हैं। मम्मी लेटी हैं। मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है, तो वह दीपिका को परेशान नहीं करता है।’
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को हुई गंभीर बीमारी, Shoaib Ibrahim ने फैंस से कहा- प्लीज दुआ करिए
अगले हफ्ते होगी सर्जरी
शोएब इब्राहिम ने आगे बताया कि दीपिका कक्कड़ का बुखार फिलहाल कम हो गया है। उनके लिवर में ट्यूमर की गंभीरता का पता लगाने के लिए डॉक्टर ने PET स्कैन किया है। वह रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि दीपिका के लिवर की सर्जरी अगले हफ्ते होगी।
शोएब ने आगे कहा कि ‘मुझे कोई भी अपडेट देने का वक्त नहीं मिला। अब जब मिला है तो हम ऐसे जोन में, ऐसे मोड में थे कि मुझे कुछ शूट करने का बिल्कुल भी मन नहीं हुआ। मुझे पता है कि आप लोग प्रार्थना कर रहे हैं अपने-अपने तरीके से, अपने यकीन के साथ। इसके लिए धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines