टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी हेल्थ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दो दिन पहले एक्ट्रेस की हेल्थ पर पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में अपडेट दिया था। एक्टर ने बताया था कि दीपिका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। उनका बुखार फ्लू में बदल गया था। अब शोएब ने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर नया अपडेट जारी किया है। साथ ही फैंस से दुआ करने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने यह भी बताया कि एक्ट्रेस के लिवर में मौजूद ट्यूमर की सर्जरी कब तक हो सकेगी?
शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर अपडेट दिया है। शोएब ने लिखा, ‘आप लोगों को दीपिका की हेल्थ से जुड़ा अपडेट देना चाहता हूं। उनका बुखार अब कंट्रोल में है। वह अस्पताल से घर वापस आ गई हैं। अगर सब कुछ ठीक और प्लानिंग के हिसाब से रहा तो अगले हफ्ते उनकी सर्जरी हो सकती है। प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें।’
लिवर में निकला ट्यूमर
दीपिका कक्कड़ के फैंस को उस वक्त झटका लगा था जब शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में ट्यूमर हो गया है। उसका साइज टेनिस बॉल के बराबर है। डॉक्टर ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके उसकी सर्जरी करवाना ठीक होगा। फिलहाल अभी तक एक्ट्रेस की सर्जरी नहीं हो सकी है। दीपिका इस वक्त काफी दर्द में हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते उनकी सर्जरी हो जाएगी और उन्हें इस दर्द से आराम मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को हुआ फ्लू, अगले हफ्ते ट्यूमर की सर्जरी, हेल्थ पर Shoaib Ibrahim ने दिया अपडेट
ननद के घर आई खुशखबरी
उधर, दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बुधवार को उनके घर नन्हा मेहमान आया है। शोएब ने अपनी पोस्ट में घर आई इस खुशखबरी को भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘जैसा कि आप लोगों को पता है कि सबा और खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। प्लीज न्यूबॉर्न बेबी और सबा को अपनी सारी दुआएं दें।’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines