टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस के लिवर में ट्यूमर है जिसके लिए जल्द ही उनकी सर्जरी होगी। इस बात का खुलासा खुद शोएब इब्राहिम ने किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शोएब ने अपने फैंस को इस बारे में बताया है। वीडियो में एक्टर ने बताया कि वह अपनी जिंदगी से जुड़े सभी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। इस बार खबर अच्छी नहीं है। उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टर ने एक्ट्रेस को बताया है कि ट्यूमर को बॉडी से निकालने के लिए सर्जरी होगी।
शोएब इब्राहिम ने फैंस से किया खुलासा
शोएब इब्राहिम ने वीडियो में कहा, ‘दीपिका कक्कड़ ठीक नहीं हैं। उनके पेट में समस्या है जो काफी गंभीर है। जब मैं चंडीगढ़ में था, तब दीपिका के पेट में दर्द शुरू हुआ था। शुरुआत में हमें लगा कि ये एसिडिटी की वजह से हुआ होगा। जब दोबारा दर्द शुरू हुआ और ठीक नहीं हुआ तब हमने अपने फैमिली डॉक्टर से बात की।’ शोएब आगे कहते हैं, ‘डॉक्टर ने दीपिका को कुछ एंटीबायोटिक्स दीं और उसे ब्लड टेस्ट करवाने के लिए कहा। 5 मई तक वह एंटीबायोटिक्स पर रही जब मैं वापस आया तो वह ठीक थी लेकिन पापा के जन्मदिन पर दीपिका को दोबारा दर्द शुरू हुआ।’
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf की OTT रिलीज पोस्टपोन! क्याें विवादों में उलझी राजकुमार राव की फिल्म?
3 दिन से एडमिट थीं दीपिका
वीडियो में एक्टर आगे कहते हैं, ‘दीपिका का ब्लड टेस्ट हुआ जिसमें पता चला है कि उसके शरीर में इन्फेक्शन है। सीटी स्कैन कराने पर पता चला कि उसके लिवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है। उसका साइज टेनिस बॉल के बराबर है। ये हमारे लिए काफी चौंकाने वाला है। डॉक्टर ने उसे एडमिट होने की सलाह दी है।’ शोएब कहते हैं, ‘जब हमने ट्यूमर के बारे में सुना तो पहली टेंशन ये थी कि कैंसर हो सकता है। हालांकि सीटी स्कैन ने कैंसर का संकेत नहीं दिया। दीपिका पिछले 3 दिनों से एडवांस हॉस्पिटल में एडमिट थीं आज सुबह ही उन्हें छुट्टी दी गई है।’
फैंस से की ये गुजारिश
शोएब इब्राहिम आगे बताते हैं कि आगे की जांच के लिए उन्हें दीपिका कक्कड़ को लेकर कोकिलाबेन अस्पताल जाना है। अभी तक कैंसर का कोई हिंट नहीं मिला है लेकिन पुष्टि करने के लिए अभी कुछ टेस्ट होने बाकी हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि एक जरूरी ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसका सभी इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान शोएब इब्राहिम ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि वह सभी प्रार्थना करें कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines