Dipika Kakar Health Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक और बुरी खबर आई है। पहले एक्ट्रेस लिवर में ट्यूमर की समस्या से जूझ रही थीं। अब उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। इस खबर के आते ही दीपिका के फैंस का दिल टूट गया है। ‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसी के साथ उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि वह उनके लिए प्रार्थना करें जिससे वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।
दीपिका ने लिखी इमोशनल पोस्ट
दीपिका कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की वजह से अस्पताल जाना… और फिर पता चला कि यह लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। फिर पता चला कि ट्यूमर दूसरी स्टेज का घातक (कैंसरयुक्त) है… यह हमारे लिए सबसे मुश्किल समय में से एक रहा है।’
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar को हुआ फ्लू, अगले हफ्ते ट्यूमर की सर्जरी, हेल्थ पर Shoaib Ibrahim ने दिया अपडेट
हिम्मत नहीं हारेंगी दीपिका
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं पूरी तरह से पॉजिटिव हूं और इसका सामना करने और इससे और स्ट्रांग होकर बाहर निकलने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। इंशाअल्लाह! मेरी पूरी फैमिली मेरे साथ है… और आप सभी से मिलने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के साथ, मैं इस सिचुएशन से भी बाहर निकल जाऊंगी!’
फैंस से की खास गुजारिश
दीपिका कक्कड़ ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस से दुआ की है कि वह उनके लिए प्रार्थना करें। इस दौरान कई सेलिब्रिटी ने एक्ट्रेस के लिए हमदर्दी जताई है। इसके अलावा उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग के जरिए बताया था कि दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर हो गया है। उनकी जल्द ही सर्जरी होगी। हालांकि अभी कुछ पता नहीं चल सका है कि एक्ट्रेस की सर्जरी कब होगी?
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines