‘राम’ की जीत पर फूली नहीं समा रहीं ‘सीता’, यूपी की मेरठ सीट से जीते हैं Arun Govil

Arun Govil Win Lok Sabha Election 2024: अरुण गोविल की जीत पर दीपिका चिखलिया खुशी से झूम उठी हैं। लोकसभा चुनावों में राम की जीत के बाद मां सीता ने उन्हें कैसे बधाई दी चलिए देखते हैं। साथ ही जीत के बाद अरुण गोविल का क्या कहना है वो भी जानते हैं।

Arun Govil Win Lok Sabha Election 2024

Arun Govil Win Lok Sabha Election 2024

Arun Govil Win Lok Sabha Election 2024: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम बनकर लोगों के दिल जीतने के बाद अब एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने लोकसभा चुनाव 2024 में भी चमत्कार कर दिया है। महज एक महीने की कैंपेनिंग में एक्टर ने न सिर्फ पहली बार चुनाव लड़े बल्कि जीत भी हासिल कर ली। अब टीवी के राम भगवान एक पॉलिटिशियन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा का प्रत्याशी बन उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली। अब एक्टर से पॉलिटिशियन बने अरुण गोविल को उनके सभी फैंस बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

सीता ने राम को दी बधाई

अब अरुण गोविल को उनकी सीता ने भी इस जीत की बधाई दी है। राम के जीतने का जश्न अब सीता मैया मना रही हैं। बता दें, भले ही ‘रामायण’ शो को खत्म हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी उनकी बॉन्डिंग देखकर लोगों को ऐसा ही लगता है कि ये वाकई राम और सीता हैं। इनकी छवि आज भी लोगों के दिमाग में भगवान राम और सीता मैया की बनी हुई है। ऐसे में अब अपने राम की जीत पर मां सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

विज्ञापन
Arun Govil Win Lok Sabha Election 2024

राम की जीत पर सीता की खुशी का नहीं है ठिकाना

अरुण गोविल की चुनावी जीत पर दीपिका चिखलिया हुईं खुश

दीपिका चिखलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अरुण गोविल की एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में ये दोनों साथ में बैठकर कुछ खास विषय पर बातचीत करते दिख रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने ‘जय सिया राम’ वाला गाना लगा रखा है। इसे शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘बधाई हो।’ इस वायरल वीडियो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भगवा कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्वास की कसौटी पर खरे उतरेंगे अरुण गोविल?

इसके अलावा अरुण गोविल का भी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जो एक्टर ने अपनी जीत के बाद शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो विक्ट्री का साइन दिखा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। एक्टर ने उन पर सबके विश्वास के लिए धन्यवाद किया है। साथ ही ये भी कहा है कि वो उनके इस भरोसे की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ