Dipika Chikhlia Pet Dog Passes Away: टीवी की सीता मईया यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को लोग एक एक्ट्रेस की तरह पसंद नहीं करते बल्कि भगवान की तरह पूजते हैं। जब से उन्होंने रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ (Ramayan) में मां सीता का किरदार निभाया है उन्हें पूरी दुनिया में माता की तरह पूजा जा रहा है। वो जहां भी जाती है फैंस उनके पैर छूने लगते हैं। ऐसे में सबकी चहेती सीता मईया उर्फ दीपिका चिखलिया ने अपने चाहने वालों को एक बुरी खबर सुनाई है। एक्ट्रेस पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वो बेहद दुखी हैं और उन्होंने अब अपना ये दुख सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के सामने बयां किया है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि दीपिका चिखलिया इतनी उदास हो गईं कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर आकर दुख बांटा है चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Valentine Week में Shraddha Kapoor को ऑन डिमांड मिली Kiss, किसको मिला लकी चांस?
दीपिका चिखलिया ने सुनाई दुखद खबर
दरअसल, एक्ट्रेस ने अब फैंस को एक निधन की खबर सुनाई है। उनके घर पर मातम पसर गया है। हर तरफ शोक की लहर दौड़ रही है। एक्ट्रेस इतनी दुखी हैं क्योंकि उन्होंने अपने दिल के बेहद करीब किसी को हमेशा के लिए खो दिया है। इस मौत से दीपिका चिखलिया की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है और उनकी जिंदगी में एक सूनापन आ गया है। अब उनके डॉगी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस पालतू डॉगी के निधन से एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई हैं और अब खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने डॉगी की एक फोटो शेयर की है। इसमें उनका ब्राउन रंग का खूबसूरत और मासूम डॉगी बड़े प्यार से देखता हुआ नज़र आ रहा है।
दीपिका चिखलिया के डॉगी ने दुनिया को कहा अलविदा
दीपिका चिखलिया ने लिखा इमोशनल नोट
इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने एक बेहद इमोशनल नोट भी शेयर किया है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ अपने दिल के जज़्बात बयां करते हुए लिखा- ‘रेस्ट इन पीस। तुम्हें इतना प्यार किया जाता है। तुम्हें मिस कर रही हूं। घर आना अब कभी भी पहले जैसा नहीं होगा।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। अब फैंस एक्ट्रेस के इस इमोशनल पोस्ट को देख दुखी हो रहे हैं और हर कोई मायूस नज़र आ रहा है। सभी को दीपिका चिखलिया की तकलीफ महसूस करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स दुख जताते हुए दीपिका चिखलिया को अब हिम्मत देते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा उनका एक और पोस्ट सामने आया है।
दीपिका ने किया भावुक पोस्ट
इसमें उन्होंने अपने डॉगी व्हिस्की की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सबसे बड़े दिल वाले हमारे गोल्डन बॉय की प्यार भरी याद में। जिसकी शरारती आंखों ने 13 खूबसूरत सालों तक हमारी आत्माओं को वार्म रखा है। जो हमेशा हमारी जिंदगी की रोशनी रहा और सचमुच धरती पर एक एंजेल बनकर आया। हम उम्मीद करते हैं कि तुम दर्जनों बॉल्स और गाजरों, चीखते खिलौनों और पक्षियों और ढेर सारे अच्छे खाने के साथ शांति से आराम करोगे। तुम हमारा दिल हो, आराम करो व्हिस्कू।’ बात अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की करें तो दीपिका चिखलिया को इंडस्ट्री में पहचान दूरदर्शन पर आने वाले शो रामानंद सागर की ‘रामायण’ से मिली थी। साल 1987 में ये शो आया था और इसके कुल 78 एपिसोड प्रसारित हुए थे। वहीं लॉकडाउन के बाद इस शो को टीवी पर एक बार फिर टेलीकास्ट किया गया और फैंस ने इसे इतना प्यार दिया कि इस शो ने TRP के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, दीपिका चिखलिया ने कई हिंदी, मलयालम, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलगु और गुजरती फिल्मों में भी काम किया है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines